NEW English Version

योग का नियमित अभ्यास बालों का झड़ना करे बंद

बालों

सुंदर और घने बाल हमारी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। लंबे, घने और चमकदार बाल पाने की चाहत हर महिला की होती है। बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान हो, चाहे महिला हो या पुरुष हर किसी को झड़ते बालों से नफरत है क्योंकि बाल हमारी खूबसूरती और पर्सनालिटी का हिस्सा होते। बालों की हेल्थ हमारे लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करती है।

तेज और भागती-दौड़ती लाइफस्टाइल ने हमें पहले से कहीं अच्छा जीवन स्तर दिया है। लेकिन इस लाइफस्टाइल में कुछ कमियां भी हैं। इन कमियों ने हमें बीमारियां जैसे टेंशन , डिप्रेशन , हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज और दिल की समस्याएं भी दी हैं। इन बीमारियों और समस्याओं में एक प्रमुख समस्या हेयर फॉल/हेयर लॉस या बालों के झड़ने  की भी है।  

हेयर फॉल के कारण:

यूं तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताएंगे जैसे

  • जेनेटिक डिसऑर्डर
  • हार्मोनल डिसऑर्डर
  • खाने-पीने की बुरी आदतें
  • बीमारियां
  • दवाइयां
  • हेयर डाई 
  • डैंड्रफ या रूसी
  • स्मोकिंग या धूम्रपान 

आज के समय में खुद को फिट और आकर्षक बनाए रखने का चलन सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि लोग अपनी बढ़ती उम्र से लेकर अपने झड़ते बालों के निवारण हेतु कोई ना कोई उपाय खोजते रहते हैं। हो सकता है कि आप भी ऐसा करते हों। ऐसे में लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं।

जिससे उन्हें लाभ भी होते हैं। लेकिन जब बात स्किन और बालों की आती है तो सभी सोच में पड़ जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा है तो बता दें योग केवल शरीर ही नहीं बल्कि स्किन और बालों की समस्याओं को भी निपटा सकता है।

ऐसे कई योगासन है जो आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर करने का कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा योग के जरिए आप झड़ते बालों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। *आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में।*

योग से हेयर फॉल को कैसे रोके ?

ऐसे सभी आसन, जिन्हें सामने की तरफ झुककर किया जाता है, हेयर फॉल रोकने में मदद करते हैं। ऐसे आसनों को करने से सिर में रक्त संचार बढ़ता है और बालों की सेहत सुधरती है। इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ आसान से आसनों के बारे में बता रही हूं जिनके लगातार अभ्यास से सकारात्मक नतीजे पाए जा सकते हैं।

झड़ते बालों को रोकने के लिए योग:

  • उत्थानासन

ये आसन थकान और सुस्ती दूर करने में मदद करता है। इस आसन को रोज करने से सिर में रक्‍त संचार और ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई बढ़ती है। ये दोनों ही स्थितियां हेयर लॉस से निपटने में बेहद कारगर साबित होती हैं।

  • अधोमुख शवासन

इस आसन के अभ्यास से सिर में रक्त संचार बढ़ता है। ये योगासन साइनोसाइटिस और ठंड लगने या जुखाम होने पर भी बेहद फायदेमंद है। ये आसन मानसिक थकान, अवसाद और इंसोम्निया से निपटने में भी मदद करता है। 

  • सर्वांगासन

सर्वांगासन को ये नाम इसीलिए मिला है क्योंकि ये आसन शरीर के हर अंग को फायदा पहुंचाता है। सर्वांगासन के अभ्यास से थायरायड ग्लैंड को पोषण मिलता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से हमारे श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, मूत्र मार्ग और नर्व्स सिस्टम की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, ये दिमाग में रक्त संचार बढ़ाने में भी मदद करता है।

बाल बढ़ाने के लिए प्राणायाम:

झड़ते हुए बालों को गिरने से रोकने और दोबारा बढ़ाने में प्राणायाम बेहद फायदेमंद होता है। कुछ प्राणायाम के अभ्यास से तो हमारे संपूर्ण शरीर की सेहत भी ठीक रहती है। अब मैं आपको तीन ऐसे प्राणायाम के बारे में बताऊंगी जो हेयर लॉस रोकने में मदद कर सकते हैं। 

  • कपालभाति प्राणायाम 

इस प्राणायाम के अभ्यास से शरीर से अतिरिक्त वायु, पित्त और बलगम निकल जाता है। ये हमारे नर्व्स सिस्टम और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

  • नाड़ी शोधन प्राणायाम

नाड़ी शोधन प्राणायाम के निरंतर अभ्यास से दिल की बीमारियां, अस्थमा, आर्थराइटिस/गठिया, डिप्रेशन, माइग्रेन, टेंशन/स्ट्रेस और आंखों की समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है।

  • भस्त्रिका प्राणायाम

 इस प्राणायाम के अभ्यास से शरीर से अतिरिक्त वायु, पित्त और बलगम निकल जाता है। ये हमारे नर्व्स सिस्टम और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। 

अंततः निष्कर्ष निकलता है कि यदि नियमित योग प्राणायाम का अभ्यास किया जाए और हेल्दी डाइट ली जाए लाइव स्टाइल में चेंजिंग किए जाएं तो काफी हद तक हेयर फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है

अलका सिंह
(योगा एक्सपर्ट)

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »