NEW English Version

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स द्वारा राष्ट्रीय पुरुष स्वास्थ्य माह और फादर्स डे का विशेष स्वास्थ्य जांच सेवाओं के आयोजन के साथ सम्मान

दिल्ली: देश भर में 150 से अधिक प्रयोगशालाओं और 2000 से अधिक संग्रह केंद्रों के साथ भारत की सबसे बड़ी डायग्नॉस्टिक हेल्थकेयर श्रृंखला और भारत, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में उपस्थिति रखने वाली न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने पुरुषों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज शुरू करने की घोषणा की है। पुरुषों के स्वास्थ्य माह और फादर्स डे के अवसर पर शुरू की गई यह पहल, पुरुषों में स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक देखभाल को बढ़ावा देने के लिए न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देती है।

पुरुषों का स्वास्थ्य माह, जो हर जून में मनाया जाता है, पुरुषों को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य मुद्दों का जल्द पता लगाने और उपचार के महत्व पर प्रकाश डालता है। जून के तीसरे रविवार को मनाया जाने वाला फादर्स डे, पुरुषों के स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने तथा हमारे जीवन में पिता और पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने का एक आदर्श अवसर प्रदान करता है। न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स का हेल्थचेक पैकेज पुरुषों को उनके स्वास्थ्य के प्रबंधन में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है। हेल्थचेक पैकेज एक व्यापक जाँच कार्यक्रम है, जिसमें संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करने के लिए तैयार किए गए परीक्षणों की एक श्रृंखला शामिल है। पैकेज में शामिल हैंः

  • पुरुषों का हेल्थ चेक, एक व्यापक पैकेज है जिसमें आज के पुरुषों के विस्तृत मूल्यांकन के लिए विशेष रूप से क्यूरेटेड परीक्षण शामिल हैं, जो उसके महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और शारीरिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
  • पुरुषों का एनर्जी पैकेज, उन पुरुषों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें 24/7 ऊर्जा बढ़ाने की आवश्यकता होती है, यह पैकेज उन प्रमुख संकेतकों पर ध्यान केंद्रित करता है जो ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन शक्ति को प्रभावित करते हैं।
  • पुरुषों का जिम पैकेज, विशेष रूप से फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, इस पैकेज में ऐसे परीक्षण शामिल हैं जो कठोर शारीरिक गतिविधि के प्रभाव की निगरानी करते हैं और फिटनेस दिनचर्या को पहचानने और अनुकूलित करने में मदद करते हैं।

“हमें राष्ट्रीय पुरुष स्वास्थ्य माह के दौरान और फादर्स डे के सम्मान में इन विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेजों को पेश करते हुए खुशी हो रही है”, सुश्री ऐश्वर्या वासुदेवन, ग्रुप सीओओ – न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स। “पुरुषों के स्वास्थ्य को अक्सर अनदेखा किया जाता है, और हमारा उद्देश्य पुरुषों को नियमित जांच और शुरुआती हस्तक्षेप के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये पैकेज नए युग के पुरुषों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच को सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।”

इन पैकेजों का शुभारंभ स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक देखभाल को बढ़ावा देने के लिए न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। अत्याधुनिक नैदानिक सुविधाओं और अत्यधिक कुशल पेशेवरों की एक टीम के साथ, न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स सटीक और विश्वसनीय परिणाम सुनिश्चित करता है, जो सभी उम्र के पुरुषों को उनके स्वास्थ्य के बारे में सूचित निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाता है। ग्राहक इन पैकेजों का लाभ सभी न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स केंद्रों पर और अपने घर बैठे भी उठा सकते हैं।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »