NEW English Version

महापौर ने सीवर पंपिंग स्टेशनों के चलने की जानी हक़ीक़त

गुरुवार को तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जल भराव से निजात दिलाने की कवायत के क्रम में महापौर प्रशांत सिंघल ने पार्षद संजय पंडित के साथ शहर के पंपिंग स्टेशनों की हकीकत खुद वहां जाकर जानी। महापौर ने नवनिर्मित रावण टीला पंपिंग स्टेशन पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और पंपिंग स्टेशन के कार्यशील होने के बारे में ऑपरेटर व जेई नरेंद्र सिंह से जानकारी ली महापौर ने छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन को भी चैक किया निरीक्षण के समय दोनों पंपिंग स्टेशन अपनी पूरी क्षमता से चलते मिले।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा पिछले 24 घंटे में देवी आपदा के रूप में भारी बारिश हो रही है अलीगढ़ नगर निगम जल निकासी को जन सहयोग से निरंतर कम करने के लिए प्रयासरत है सभी सीवर पंपिंग स्टेशन अपनी क्षमता के साथ 24 घंटे कार्यशील रखे गए हैं आंतरिक मोबाइल पंप सेट भी लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा अलीगढ़ नगर निगम अपने सीमित संसाधनों के बल पर देवी आपदा के रूप में इस भारी बारिश में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है अलीगढ़ नगर निगम के इस प्रयास में सभी शहारवासी सहयोग करें।

Translate »