NEW English Version

नागपुर में लॉन्च हुआ एडवांस्ड हार्ट केयर क्लिनिक: हृदय रोगियों के लिए न्यू एरा अस्पताल और नारायणा हेल्थ सिटी की नई पहल

नागपुर के न्यू एरा अस्पताल और बेंगलुरु के नारायणा हेल्थ सिटी ने क्लिनिकल साझेदारी में न्यू एरा अस्पताल में एडवांस्ड हार्ट केयर क्लिनिक की शुरुआत की है। यह साझेदारी नागपुर के निवासियों को विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी के तहत नागपुर में नारायणा हेल्थ सिटी के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर शहर के लोगों को वर्ल्ड क्लास चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे। यहां उन्नत तकनीक और आधुनिक उपकरणों से जटिल हृदय रोगों का इलाज किया जा सकेगा। भारत में ह्रदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। छोटे शहरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी से मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। क्लीनिक का उद्देश्य इस कमी को दूर करना और नागपुर के लोगों को समय पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में मदद करना है।

भारत में लगभग 80 लाख से 1 करोड़ लोग हार्ट फेलियर से प्रभावित हैं। इनमें से अधिकतर लोग दवाओं, सर्जरी और उपकरणों जैसे इलाज से ठीक हो जाते हैं। हालांकि, लगभग पांच फीसदी मरीज ऐसे होते हैं जिनका रोग सामान्य इलाज से ठीक नहीं होता। दिल के जटिल रोगों (एस्डवांस्ड हार्ट डिजीज) से जूझ रहे मरीजों को जटिल इलाज जैसे हार्ट ट्रांसप्लांट और ड्यूरेबल लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस (एलवीएडी) की जरूरत पड़ सकती है। आधुनिक तकनीक से लैस मेडिकल सुविधाओँ और इलाज से मरीज लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की जरूरत और अच्छे नतीजों के बावजूद हर साल देशभर में केवल 200 मरीजों का हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाता है। हार्ट ट्रांसप्लांट ज्यादातर उन राज्यों जैसे तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में किया जाता हैं, जहां अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) की बेहतर व्यवस्था है।

एडवांस्ड हार्ट केय़र क्लीनिक को आधुनिक उपकरण और तकनीक से लैस किया गया है, जिससे हृदय रोग का सटीक और प्रभावी इलाज अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होता है। यहां मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की मजबूत टीम है। इस अस्पताल में मरीजों को हर तरह की आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एक ही जगह पर मिलना सुनिश्चित किया जाता है। नागपुर और इसके आसपास रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अपने ही शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इलाज मिलेगा। बड़े शहरों में इलाज के लिए यात्रा, रहने और अन्य खर्चे से बचने के कारण मरीजों के समय और धन की बचत होगी। इस क्लीनिक में नारायणा हेल्थ सिटी के टॉप हार्ट स्पेशलिस्ट समय-समय पर परामर्श (कंसल्टेशन) सत्र आयोजित करेंगे। इससे टॉप डॉक्टरों से मरीजों को सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। गंभीर और जटिल हृदय रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह काफी उपयोगी होगा। इन सत्रों में मरीजों के केस को गहराई से समझा जाएगा और उनके लिए बेहतरीन इलाज की योजना बनाई जाएगी।

बेंगलुरु के नारायणा हेल्थ सिटी में एडवांस्ड कार्डियो-पल्मोनरी थेरेपीज के निदेशक डॉ. जूलियस पुन्नन ने इस सहयोग के प्रति अपना उत्साह जताते हुए कहा कि, “नारायणा हेल्थ में हमारा लक्ष्य हमेशा से हर किसी को उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। हमारा मानना है कि उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं महंगी नहीं होनी चाहिए। इस पहल के माध्यम से, नागपुर और आसपास के लोगों को बिना लंबी दूरी तय किए और कम खर्चे में सर्वोत्तम इलाज मिल सकेगा। न्यू एरा अस्पताल के साथ साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य इलाज के बेहतरीन विकल्पों को नागपुर के लोगों के लिए प्रस्तुत करना है। यह क्लीनिक केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है। इसका लक्ष्य समुदाय के लोगों की समग्र भलाई और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। यह पहल स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने का प्रयास है। यह क्लीनिक समुदाय की जिंदगी को बेहतर बनाने और जीवन बचाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

एडल्ट हार्ट फेलियर के इलाज और मैनेजमेंट के क्षेत्र की प्रमुख और ट्रांसप्लांट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अदिति सिंघवी ने इस नए क्लीनिक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत में हृदय रोग मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक बना हुआ है। क्लीनिक का उद्देश्य हृदय रोग से होने वाली मौतों को कम करना है। एडवांस्ड हार्ट केयर क्लिनिक से नागपुर के मरीजों को बिना कहीं दूर गए, उनके अपने शहर में उच्च-स्तरीय और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलेगी। यह पहल नागपुर के निवासियों को समय पर इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए की गई है। रोकथाम, समय पर निदान और बेहतरीन इलाज पर केंद्रित यह पहल हृदय रोगियों के लिए एक जीवनरक्षक समाधान साबित होगी। इस साझेदारी से हृदय रोगियों के इलाज में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर इलाज, समय पर निदान और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से मरीजों की रिकवरी और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी।“

न्यू एरा अस्पताल के डॉ. आनंद संचेटी ने इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, ”न्यू एरा अस्पताल का हमेशा से लक्ष्य रहा है कि मरीजों को संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं और उनकी सहानुभूतिपूर्ण तरीके से देखभाल की जाएं। नारायणा हेल्थ सिटी के साथ हमारी यह साझेदारी उसी उद्देश्य को मजबूत करती है। यह विश्वस्तरीय हृदय रोग के इलाज की सेवाओं को नागपुर में लाने का प्रयास है। हमें विश्वास है कि एडवांस्ड हार्ट केयर क्लिनिक के जरिए हम नागपुर और मध्य भारत में हृदय चिकित्सा सेवाओं के मानकों को ऊंचा उठाएंगे। यह क्लिनिक नागपुर और पूरे मध्य भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। इस साझेदारी के तहत मरीजों को नारायणा हेल्थ सिटी के टॉप हार्ट स्पेशलिस्ट्स की सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक से लैस चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेंगी।“ 

क्लिनिक का उद्घाटन न्यू एरा हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सकों जैसे डॉ. निदीश मिश्रा और डॉ. आनंद संचेटी, नारायणा हेल्थ सिटी की डॉ. अदिति सिंघवी, डॉ. शशिराज और डॉ. जूलियस पुन्नन की मौजूदगी में किया गया। इस आयोजन ने दोनों संस्थाओं के समान उद्देश्य, किफायती इलाज और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सभी लोगों को सुलभ कराने को उजागर किया। दोनों संस्थाएं चाहती हैं कि हर किसी को बेहतरीन इलाज मिल सके, चाहे वह किसी भी आर्थिक या सामाजिक स्थिति में हो।

नारायण हेल्थ के बारे में 

नारायणा हेल्थ की स्थापना दूरदर्शी डॉक्टर देवी शेट्टी ने की थी। इसका हेडक्वॉर्टर  बेंगलुरु में स्थित है। ग्लोबल हेल्थ सेक्टर में नारायणा हेल्थ ने अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराई है। भारत में दूसरा सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा प्रदाता होने के नाते, नारायणा हेल्थ गंभीर और जटिल रोगों के इलाज के लिए बड़े पैमाने पर बेहतरीन और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुविधाएं प्रदान करता है, जो इसे स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। नारायणा हेल्थ के पास 18,822 समर्पित पेशेवरों की एक टीम है, जिनमें से 3,868 डॉक्टर और विशेषज्ञ हैं। यह सुनिश्चित करता है कि हर मरीज को उच्चतम स्तर की चिकित्सा देखभाल मिले। नारायणा हेल्थ की विशेषज्ञता और इलाज की उत्कृष्टता स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐसी प्रतिष्ठा देती है, जहां लोग अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए इस चिकित्सा संस्थान को मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »