NEW English Version

जल्द पंचनगरी पोखर के सुधरेंगे हालत

गोबर की समस्या से जूझ रहे वार्ड 43 पंच नगरी पोखर के आसपास रहने वाले लोगों को आने वाले कुछ समय में बरसों पुरानी गोबर के कारण गंदगी की समस्या से निजात मिलने जा रही है स्थानीय पार्षद और पूर्व पार्षद संजय शर्मा द्वारा नगर आयुक्त को पंचनगरी पोखर की सफाई के लिए पिछले दिनों अनुरोध किया गया था। गुरुवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा के साथ पंच नगरी पोखर और उसके आसपास गलियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय पंचनगरी पोखर में जमा गोबर और नालियों में बहते गोबर को देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई मौके पर मौजूद पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा को इस क्षेत्र में सभी डेयरियों से आने वाले गोबर की मात्रा और आसपास की डेयरियों पर ठोस विभागीय कार्रवाई के क्रम में नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई और गोबर बहाने के कृत को बंद नहीं करने की दशा में क्यों ना एक लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जाए का नोटिस भेजने के निर्देश दिए

नगर आयुक्त ने पंच नगरी पोखर की युद स्तर पर सफाई दो पोकलेन मशीन लगाकर कराया जाने के निर्देश दिए इस क्षेत्र में सफाई का विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ डेयरी संचालको को डेयरी से निकलने वाले गोबर का स्वयं निस्तारण कराए जाने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया इस क्षेत्र की जटिल समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »