NEW English Version

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने की विशेष योजना


नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन वितरित, 20 मोबाइल वैन कर रहीं राहत कार्य

व्हाट्सएप और कॉल पर भी उपलब्ध राशन, श्रद्धालुओं तक सस्ता और गुणवत्तापूर्ण अनाज पहुंचा रही सरकार

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की पहल पर नेफेड (NAFED) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य आवश्यक वस्तुएं श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर वितरित की जा रही हैं। श्रद्धालु व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से भी राशन मंगवा सकते हैं। अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन वितरित किया जा चुका है और यह वितरण कार्य 20 मोबाइल वैन के माध्यम से पूरे महाकुंभनगर और प्रयागराज में निरंतर जारी है।

मोबाइल वैन के माध्यम से आश्रमों और श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा सस्ता राशन

महाकुंभ में आए संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री की परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल वैन के माध्यम से राशन की डिलीवरी की जा रही है। नेफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं, ताकि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की खाद्य समस्या न हो। नेफेड के एमडी दीपक अग्रवाल स्वयं इस पूरी योजना की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर व्यक्ति को खाद्य सामग्री समय पर पहुंचे।

आटा और चावल 10-10 किलो के पैकेट में, दालें 1 किलो के पैकेट में उपलब्ध

महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालु 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से राशन ऑर्डर कर सकते हैं। सस्ती दरों पर मिलने वाले इस राशन में आटा और चावल 10-10 किलो के पैकेट में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि मूंग, मसूर और चना दाल 1 किलो के पैकेट में वितरित की जा रही हैं। मोबाइल वैन द्वारा आदेश प्राप्त होते ही संबंधित आश्रमों और कल्पवासियों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

केंद्र सरकार के नेतृत्व में इस विशेष योजना को लागू किया गया है, जिससे महाकुंभ में आए श्रद्धालु किफायती और गुणवत्तापूर्ण राशन प्राप्त कर रहे हैं। अब तक 700 मीट्रिक टन आटा, 350 मीट्रिक टन दाल (मूंग, मसूर, चना दाल) और 10 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है। श्रद्धालुओं के बीच नेफेड का प्रोडक्ट और ‘भारत ब्रांड’ का अनाज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इस योजना के माध्यम से सरकार महाकुंभ में आए करोड़ों श्रद्धालुओं को न केवल उच्च गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करा रही है, बल्कि इसे सुविधाजनक और सुलभ भी बना रही है। मोबाइल वैन और ऑन-कॉल सुविधा ने इस सेवा को और भी प्रभावी बनाया है, जिससे महाकुंभ 2025 का यह आयोजन हर श्रद्धालु के लिए सहज और यादगार बन सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »