NEW English Version

प्रयागराज रेलवे जंक्शन में एकल दिशा प्लान लागू, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम


प्रयागराज महाकुंभ 2025 में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रवेश और निकास के लिए बनाए अलग-अलग मार्ग

प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड से, निकास सिविल लाइंस साइड से होगा, तीर्थयात्रियों के लिए कलर कोडेड आश्रय स्थल की व्यवस्था

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर एकल दिशा प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन जारी है, जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाकुंभ शुरू हुए 26 दिन हो चुके हैं और अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज रेलवे ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफार्म नंबर 1 से कराया जाएगा, जबकि निकास सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म नंबर 6 और 10 से होगा। इससे स्टेशन परिसर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए विशेष योजना, तीर्थयात्रियों को मिलेगा कलर कोडेड आश्रय स्थल

महाकुंभ 2025 में प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से कलर कोडेड आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशनों के अनुसार कलर कोडेड टिकट और आश्रय स्थलों के माध्यम से प्लेटफार्म तक पहुंचाया जाएगा। इन आश्रय स्थलों में अस्थायी टिकट काउंटर, शौचालय और यात्रियों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षित यात्रियों के लिए स्टेशन में प्रवेश गेट संख्या 5 निर्धारित किया है। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रेन के निर्धारित समय से अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से समन्वित प्रयास, यातायात नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेलवे और सिविल पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने शहर में टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया है कि वे तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन केवल एकल दिशा प्लान के अनुसार ही लाएं। इससे स्टेशन परिसर और शहर में यातायात बाधित नहीं होगा और भीड़भाड़ व भगदड़ जैसी स्थितियों से बचा जा सकेगा।

रेलवे प्रशासन के इन प्रयासों से महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन पर लागू किए गए एकल दिशा प्लान से यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, जिससे महाकुंभ 2025 का यह भव्य आयोजन और अधिक सफल होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »