NEW English Version

एशिया की दमदार कॉमेडियन शारुल चन्ना इस फरवरी हँसी के धमाके के साथ लौट रही हैं अपने शहर चंडीगढ़

एशिया की टॉप 10 कॉमेडियन्स में शुमार शारुल चन्ना एक बार फिर अपने शहर चंडीगढ़ लौट रही हैं, जहाँ वे 21 फरवरी, 2025 को द लाफ क्लब में परफॉर्मेंस देंगी। सिंगापुर में रहने वालीं भारत की ये कॉमेडियन अपनी बेबाकी और समाज की दिलचस्प बातों पर चुटीले तंज के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी वे अपने खास अंदाज में हँसी, सोच और मनोरंजन से भरी एक यादगार शाम देने वाली हैं।

शारुल, जो दुनिया के कई बड़े कॉमेडी फेस्टिवल्स में परफॉर्म कर चुकी हैं, अपने स्टैंड-अप के जरिए समाज की पुरानी धारणाओं को चुनौती देती हैं और लोगों को हँसी से लोटपोट कर देती हैं। भारत और सिंगापुर में पली-बढ़ी शारुल की परवरिश ने उनकी कॉमेडी को एक अनोखा अंदाज दिया है, जो अलग-अलग दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहता है। उनकी तेज़ नज़र और दमदार कहानी कहने की शैली से वे सांस्कृतिक पहलुओं को बेबाकी से परखती हैं, जो उनके दर्शकों न सिर्फ सोचने पर, बल्कि हँसने पर भी मजबूर कर देती हैं।

शारुल का चंडीगढ़ लौटना सिर्फ एक परफॉर्मेंस भर नहीं है, बल्कि यह उनके लिए बचपन की गलियों में दोबारा कदम रखने, अपनी जड़ों से जुड़ने और उन कहानियों को फिर से जीने का एक खास मौका है, जिनके बीच वे बड़ी हुईं। यह शो उनके लिए एक भावनात्मक होमकमिंग है, जहाँ उनके परिवार की जड़ें गहराई से जुड़ी हुई हैं। शारुल चन्ना ने कहा, “चंडीगढ़ में परफॉर्म करना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। इस शहर से मेरी बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं, और यह शो उन्हीं जड़ों से फिर से जुड़ने का जरिया है।”

इस दौरे की एक और खास बात यह है कि यह उनके दादा-दादी (देवान बलदेव राज साहनी और शिव कुमारी साहनी) को समर्पित है, जिन्होंने समाज सेवा, कला और सांस्कृतिक उत्थान के जरिए अपनी पहचान बनाई। उनके दादा ने उत्तर भारत में कृषि उत्पादों को बढ़ावा दिया, जबकि उनकी दादी ने सरकारी स्कूल में महिलाओं को सिलाई-बुनाई सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की।

शारुल ने कहा, “समाज के प्रति उनकी निष्ठा और इस शहर के लिए उनका प्रेम ही है, जो मेरी सोच और मूल्यों का आधार है। इस परफॉर्मेंस के जरिए, मैं उनकी विरासत को सलाम करना चाहती हूँ और उस गर्मजोशी, हास्य और जज़्बे का जश्न मनाना चाहती हूँ, जिसने चंडीगढ़ को मेरे लिए हमेशा ही खास बनाया है।”

दर्शकों के लिए यह शो हँसी का जबरदस्त धमाका होने वाला है, जहाँ शारुल अपनी खास बेबाकी और चुटीले अंदाज में जीवन की छोटी-बड़ी बातों पर तंज कसेंगी। रोजमर्रा के मज़ेदार किस्सों से लेकर समाज की गहरी बातों तक, उनकी कॉमेडी में वह तेज़ नज़र और हास्य होगा, जो आपको हँसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगा।

इवेंट डिटेल्स

तारीख: 21 फरवरी, 2025
समय: रात 8:00 बजे
स्थान: द लाफ क्लब, चंडीगढ़

बुकमायशो पर टिकट्स उपलब्ध हैं। एशिया की दमदार परफॉर्मर शारुल चन्ना के साथ एक यादगार कॉमेडी नाइट का हिस्सा बनने का मौका हाथ से न जाने दें !

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »