NEW English Version

शासन के दूत ने देखी अलीगढ़ में नाला सफ़ाई की हक़ीक़त

शासन द्वारा विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उ० प्र० शासन, सत्य प्रकाश पटेल द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं नाला-नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था किये जाने हेतु जनपद एटा, कासगंज, अलीगढ़ एवं हाथरस में स्थलीय निरीक्षण के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सोमवार सुबह अलीगढ़ नगर निगम में पूर्व में रहे नगर आयुक्त व वर्तमान विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल ने शहर के क्वारसी बाईपास, ज़ाफ़री ड्रेन, सिंधौली बाईपास, पीएसी, देवसेनी, धनीपुर, बीज गोदाम के बराबर रॉयल सिटी ओज़ोन सिटी, एटा चुंगी, रावणटीला पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण में शासन के दूत विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने जाफ़री ड्रेन की सफ़ाई पर संतोष व्यक्त करते हुए ठेकेदार की पोकलैंडमशीनों की संख्या को बढ़ाये जाने नगर निगम के पास उपलब्ध अपनी पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल भी अन्य नालों पर किया जाए ताकि मानसून से पहले सभी नाले पूर्ण रूप से साफ हो सके। 

धनीपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत बीज गोदाम के बराबर रॉयल सिटी में बनाई गई सीसी सड़क का निरीक्षण भी विशेष सचिव ने किया यहां पर निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत गरीब और अल्प विकसित एरिया की सड़कों को इस योजना के अंतर्गत दिए जाने के निर्देश दिए साथ ही साथ यहां बनाई गई सीसी सड़क के यू टर्न को ठीक करने के लिए कहा।

विशेष सचिव नगर विकास ने रावण टीला सुरेन्दनगर  स्थित सीवर पंपिंग स्टेशन और रावण टीला पानी की टंकी, नलकूप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने सभी नलकूप पर नियमित रूप से क्लोरिनेशन की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।  रावण टीला पानी की टंकी नलकूप पर पेयजल आपूर्ति में क्लोरिनेशन होती हुई पाई गई मौके पर उन्होंने ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की किल्लत को देखते हुए पेयजल की मोटरों को स्टैंड बाय/रिजर्व में रखने के निर्देश दिए।

विशेष सचिव नगर विकास. आगरा रोड पर बनाये गए नए सीवर पम्पिंग हाउस का निरीक्षण किया । विशेष सचिव ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए सीवर पंपिंग स्टेशन निर्माण होने पर नाले नालियों के पानी के साथ साथ वर्षा में जलभराव के पानी को भी पंप आउट करने की व्यवस्था को ध्यान में रखा जाए।

अलीगढ़ में निरीक्षण पर आए विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल ने नगर आयुक्त के रूप में उस समय अलीगढ़ की छोटी मोटी समस्याओं के अब निदान होने और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलीगढ़ में हुए विकास को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा अब अलीगढ़ विकास व बदलाव की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, रामजीलाल देशदीपक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »