NEW English Version

बेहतरीन बेमिसाल रहा महापौर का दो साल का कार्यकाल

महापौर प्रशांत सिंघल की अगुवाई वाले वर्तमान नगर निगम बोर्ड के 2 साल पूर्ण होने के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल ने करोड़ों रूपये की धनराशि से शहर की साफ सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 221 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तो वही लगभग 1.5 करोड़ की लागत से 3 मिनी नलकूपों का भी उद्घाटन किया।

13 मई को वर्तमान बोर्ड के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, उपसभापति दिनेश जादौन सहित नगर निगम पार्षदों की मौजूदगी में नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने बताया शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने की दिशा में नगर निगम द्वारा बोर्ड गठन के दो वर्ष शानदार पूरे होने के अवसर पर लगभग 1894.59 लाख के 221 वाहन को हरी झंडी दिखायी। इन वाहनों में 40 सी एन जी फोर व्हीलर छोटे कचरा टिपर जिनकी कुल धनराशि रु 395.88 लाख है 130 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर छोटे कचरा टिपर जिनकी कुल धनराशि रु 713.934 लाख है 10 सी एन जी खुले डंपर जिनकी कुल धनराशि रु 98.97 लाख है 8 खुले हायवा डंपर टिपर ट्रक जिनकी कुल धनराशि रु 376.88 लाख है 1 रोड स्वीपिंग मशीन जिसकी कुल धनराशि रु 69.80 लाख है 20 खुले डंपर जिनकी कुल धनराशि रु 197.94 लाख है पथ प्रकाश के लिए 2 स्काई लिफ्ट जिनकी कुल धनराशि रु 41.19 लाख है।

उन्होंने बताया शहर की तंग गलियों में पेयजल की किल्लत को देखते हुए नगर निगम द्वारा तुरंत पानी का टैंकर भिजवाने बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन इस बार नगर निगम द्वारा तंग गलियों को ध्यान में रखते हुए जलकल के लिए 8 पानी के टेंकर एवं 2 एसएलसीएम वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया अब 1000 लीटर की क्षमता के छोटे टैंकर छोटी-छोटी गलियों में आसानी से जा सकेंगे।

शहर में पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने की दिशा में महापौर ने जीटी रोड ब्लू बर्ड स्कूल के ठीक सामने पुराना गांधी पार्क बस स्टैंड के निकट और गूलर रोड फायर ब्रिगेड कॉलोनी निकट पोखर के पास लगभग 1.5 करोड़ की लागत से तीन नए मिनी नलकूप की सोगात भी शहरवासियों को दी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक अभियंता सिब्ते हैदर देशदीपक अहसान रब, अर्बन कम्पनी से एहसान सैफी, रीतेश, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने हैबिटेट सेंटर में पहुंचकर महापौर व पार्षदो को शानदार 2 साल के कार्यकाल पर बधाई दी और शहर में विकास की धारा को कोने कोने में बहाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर निम्न पार्षद मौजूद थे

माननीय पार्षदगण योगेश सिंघल राकेश ठाकुर अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित मोहम्मद हाफ़िज अब्बासी नीलाफेर दीपू शर्मा असलम नूर उस्मान जीनस मोहम्मद नदीम खां हरीश कुमार मुशरर्फ हुसैन नूर अब्बासी तबस्सुम आसिफ शाहिद अली योगेंद्र पाल सिंह उम्मेद आलम नईम अहमद भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार सुभाष शर्मा शबाना असलम राज बहादुर छोटेलाल शर्मा मोहम्मद गुलजार हारून अब्दुल मूतलिब बॉबी कुमार सुनील कुमार राजकुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी दिनेश भारद्वाज सुरेंद्र प्रताप विनीत कुमार निरंजन सिंह मोहम्मद शाकिर इमरान खां मनोज कुमार राकेश ठाकुर लाल सिंह अंशु अग्रवाल वीनेश नसी अहमद दिनेश कुमार आजाद सिंह महावीर सिंह अगन लाल विनोद कुमार करन सूरज हरिओम कुमार समेत आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »