NEW English Version

इस्पात मंत्रालय की नई वेबसाइट का शुभारम्भ

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी ने आज 16 मई, 2025 को नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में इस्पात मंत्रालय की नई वेबसाइट का शुभारम्भ किया।

नई वेबसाइट को इसके संचालन में पारदर्शिता, पहुंच और दक्षता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई वेबसाइट में एक आधुनिक और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफ़ेस है, जिससे वेबसाइट का इस्तेमाल करना और वहां से प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करना सहज हो जाता है। इस नई वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफ़ेस: वेबसाइट एक स्पष्ट और सहज अनुभव प्रदान करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हितधारक नीति दस्तावेजों, उद्योग डेटा और विभिन्न पहलों की जानकारी तक शीघ्रता से पहुंच सकते हैं।
  • उन्नत साइबर सुरक्षा: वेबसाइट में संवेदनशील डेटा की सुरक्षा और मंत्रालय की ऑनलाइन उपस्थिति की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम साइबर सुरक्षा उपायों को शामिल किया गया है।
  • जीआईजीडब्ल्यू अनुपालन: वेबसाइट भारतीय सरकार की वेबसाइटों के लिए नवीनतम दिशानिर्देशों (जीआईजीडब्ल्यू) के अनुरूप भी है, जिससे विकलांगों सहित सभी नागरिकों के लिए पहुंच सुनिश्चित होती है।
  • वेबसाइट विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे आम जनता तक बेहतर पहुंच बनती है।

यह नई वेबसाइट प्रशासन को बेहतर बनाने और भारतीय इस्पात क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की सरकार की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। वेबसाइट भारतीय इस्पात उद्योग पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है, जिसमें उत्पादन आंकड़े, नीतिगत अपडेट और विभिन्न योजनाओं और पहलों के विवरण शामिल हैं। इसमें इंटरैक्टिव टूल, सभी डिवाइस पर सहज पहुंच के लिए उत्तरदायी डिज़ाइन और नियमित अपडेट भी शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री संदीप पौंड्रिक और इस्पात मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »