NEW English Version

मशाल यात्रा में हितार्थ एक सेवा की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

बिलासपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित  शहर में ऑपरेशन सिंदूर मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  देश और सेना के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा जाहिर की । मशाल यात्रा में समाजसेवी संस्था” हितार्थ एक सेवा” में की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । हितार्थ एक सेवा की संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि आज देश की रक्षा एकता के लिए पूरा देश एकजुट है।सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर हम सब चल रहे हैं ,और यही हमारे देश की ताकत है । हम सब एक हैं हम सब की एकता ही है कि दुस्मन भारत को कभी क्षति पहुंचाने का दुस्साहस भी नहीं कर पाएगा। गत शाम भव्य मशाल जुलूस में नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की अगुवाई में भव्य जलसा किया गया। इस अवसर पर‌ लाल साड़ियों और सौभाग्य श्रृंगार से युक्त महिला नेत्रियों द्वारा पाकिस्तान पर भारत की इस अभूतपूर्व फतेह को सेलिब्रेट किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के बदौलत पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया गया भारतीय सेना द्वारा सफलता पूर्वक की गई कार्यवाही को लेकर  देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में शहर में निकाली जा रही मशाल यात्रा में हितार्थ एक सेवा की महिलाओं में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। मशाल यात्रा में राधा सिंह ,कीर्ति श्रीवास्तव ,माहेश्वरी पांडे, रागिनी शुक्ला, प्रीति, प्रिंसली गढ़ेवाल, यामनी गढ़ेवाल ,कोमल कुशवाहा ,कल्याणी गुप्ता, शामिल रहीं।मशाल यात्रा सायं 5.00 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से पुराना बस स्टैंड होकर सी एम डी महाविद्यालय मैदान के लिए निकल कर सभा में परिवर्तित हो गई। उक्त सभा में हजारों महिलाएं व अन्य  गणमान्य जन शामिल हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »