NEW English Version

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने नई दिल्ली में भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को शामिल किया

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने 28 मई, 2025 को अपराह्न 3:00 बजे राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में भूटान स्काउट एसोसिएशन साथ एक समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। भूटान स्काउट एसोसिएशन का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में अपने शैक्षिक कार्यक्रम के तहत भारत में हैं।

टीम ने एसोसिएट प्रोफेसर, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और शारदा विश्वविद्यालय में उद्योग एकीकरण और ज्ञान विनिमय प्रकोष्ठ की सहायक निदेशक लेफ्टिनेंट यशोधरा राज के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का दौरा किया, जो भूटानी प्रतिभागियों को उनके शैक्षिक कार्यक्रम में मार्गदर्शन दे रही हैं।

राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनरल सैल्यूट और भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स प्रार्थना से हुई, उसके बाद भूटान स्काउट्स की प्रार्थना हुई। कार्यकारी निदेशक श्री अमर बी. छेत्री ने स्वागत भाषण दिया, राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय के कर्मचारियों का परिचय कराया और भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को अपना परिचय देने के लिए आमंत्रित किया। भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स की निदेशक सुश्री दर्शना पावस्कर ने लेफ्टिनेंट यशोधरा राज को भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ भेंट किया, उसके बाद अन्य प्रतिनिधिमंडल को भी भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ भेंट किया।

स्काउट्स (बॉय प्रोग्राम) के उप निदेशक श्री अरूप सरकार ने भारत स्काउट्स और गाइड्स का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्‍होंने 1909 में भारत में स्काउट आंदोलन की शुरुआत, ‘भारत स्काउट्स और गाइड्स’ के रूप में विलय और भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स को भारत सरकार से मिले विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बारे में बताया। आत्म परिचय के दौरान, भूटान स्काउट की टीम ने अपना आभार व्यक्त किया और दोनों देशों के स्काउट आंदोलनों के बीच स्थायी मित्रता पर जोर दिया। एसओसीएनसी के विशेष निदेशक और एपीआर डब्ल्यूएसबी के संगठनात्मक विकास निदेशक श्री प्रसन्ना श्रीवास्तव ने स्काउट आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए भूटान स्काउट्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग अच्छी नागरिकता की निशानी है और उन्होंने 1994 और 1999 के बीच भूटान में स्काउटिंग के शुरुआती दिनों को याद किया। भूटानी सदस्यों ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में लीडर ट्रेनर्स कोर्स और भारत भर में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया, विभिन्न विभागों को देखा और उपकरण की दुकान पर जाकर उन्होंने साहित्य, वर्दी और उपहार सामग्री सहित स्मृति चिन्ह खरीदे। उन्होंने त्रिची, तमिलनाडु जम्बूरी की एक वीडियो प्रस्तुति का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्हों के आदान-प्रदान के साथ हुआ, जहां सुश्री दर्शना पावस्कर ने भूटान स्काउट्स एसोसिएशन और शारदा विश्वविद्यालय को आधिकारिक भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्मृति चिन्ह भेंट किया और बदले में, भूटान स्काउट्स ने बीएसजी को अपना स्मृति चिन्ह भेंट किया।

s4.jpg

अपने समापन भाषण में, भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स की निदेशक सुश्री दर्शना पावस्कर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री, पड़ोस के संबंध और स्काउटिंग/गाइडिंग का बंधन और भी मजबूत होगा। उन्होंने भविष्य के कार्यक्रमों में भूटान की भागीदारी के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और पुष्टि करते हुए कहा कि भूटान स्काउट्स एसोसिएशन को आगामी जम्बोरी के लिए बढ़ा हुआ कोटा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और समूह फोटो के साथ हुआ।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »