NEW English Version

वार्ड 47 व 72 में परंपरागत जलभराव स्थल का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण किया

भारी बारिश में मथुरा बाईपास पर होने वाले जलभराव के निदान के लिए व मथुरा बाईपास रोड पर होने वाले परंपरागत जलभराव के कारण जनहानि और आमजन की परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने मथुरा बाईपास पर जल भराव की स्थिति को देखकर तत्काल अतिरिक्त पंप सेट लगवाए जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बारिश की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पंप सेट लगाकर वहां पर जल निकासी की जाए।

साथ ही साथ उन्होंने निर्माण विभाग को यहां पर नाले का बहाव चेक करने के निर्देश दिये और सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को यहां पर नगर निगम संपत्ति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मथुरा बाईपास पर होने वाले परंपरागत जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर आयुक्त ने प्राथमिकता पर इस क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए निर्माण विभाग को निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ पार्षद हाफिज़ अब्बासी सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता नरेंद्र सिंह साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »