NEW English Version

महिला काव्य मंच ने मनाई सावन विशेष गोष्ठी

राँची: अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच राँची की जुलाई माह के दोनों इकाइयों की सम्मिलित गोष्ठी सह सावन मिलन दिनांक 16 जुलाई को ग्रीन गार्डन काम्प्लेक्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुरुआत रंजना वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने सभी सदस्यो का स्वागत करते हुए मंच के गतिविधियों से सम्बंधित कुछ दिशा निर्देश दिए। सभी सदस्याओं ने सावन के उपलक्ष्य में कजरी, लोकनृत्य गेम्स इत्यादि का आयोजन किया और स्वादिष्ट जलपान का आनंद उठाया। इस रंगारंग कार्यक्रम का आतिथ्य भार रुणा रश्मि, मुनमुन ढाली, रंजना वर्मा ,संगीता वर्मा ने लिया था।

आयोजन में सारिका भूषण, सुरिंदर कौर, रेणु झा, प्रीता झा, कविता रानी, सुनीता श्रीवास्तव, भावना अम्बाष्ठ, संध्या चौधरी, सुनीता अग्रवाल, रश्मि सिन्हा, ममता सिन्हा, सुधा स्मृति, रंगोली सिन्हा, सीमा सिन्हा ,प्रतिभा सिंह, प्रतिमा मिश्र, मधुमिता रानी, खुशबू बरनवाल, नंदनी प्रणय, मीरा सिंह, वंदनाकुमार, अनुप्रिया दुबे,रश्मि सिंह, सुजाता प्रिय, पूनम वर्मा, संगीता वर्मा, रिम्मी वर्मा, श्वेता सिंह,संगीता सहाय के नाम प्रमुख हैं। मंच संचालन मुनमुन ढाल ने किया।धन्यवाद ज्ञापन रुणा रश्मि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »