NEW English Version

अब्दुल करीम चौराहे से ऊपरकोट तक चला अतिक्रमण अभियान

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर को जाम मुक्त व स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान अंतर्गत मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह कर अधीक्षक आरके कमल प्रवर्तन दल के नेतृत्व में अब्दुल करीम चौराहे से लेकर ऊपरकोट तक संचालित हुआ, जहाँ सड़कों और फुटपाथों पर लगे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को निगम के महाबली वाहन द्वारा हटवाया गया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य नागरिकों को सुगम यातायात स्वच्छ वातावरण और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों एवं फुटपाथों पर कब्जा न करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर निगम के इस प्रयास में सहभागी बनें। 

उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके सामान को नगर निगम जब्त करेगा और पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है दोबारा यदि कोई दोबारा अवैध अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या का बड़ा कारण फुटपाथों व नालों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण हैं। इन बाधाओं को समाप्त कर ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। 

नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम अलीगढ़ पुनः नागरिकों से अपील करता है कि वे जलनिकासी स्वच्छता एवं यातायात सुधार के इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »