महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश शासन के अलीगढ़ आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार शाम को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी के साथ महामहिम के आगमन कार्यक्रम स्थल व रूट पर नगर निगम व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने महामहिम के रूट मार्ग नादां पुल, जी.टी. रोड एवं आगमन स्थल पर नगर निगम द्वारा की जा रही साफ-सफाई जल छिड़काव पथ प्रकाश, अवैध होर्डिंग हटाने, और कचरा निस्तारण जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त हो तथा कहीं भी गंदगी या जलभराव की स्थिति न रहे।
नगर आयुक्त ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदया के रूट व कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाओ को चाक चौबंद तरीक़े से नगर निगम द्वारा किया जा रहा सभी अधिननस्थों को मुस्तेद रहने के निर्देश दिए है।