NEW English Version

खुले में सोने वालों के हमदर्द बने नगर आयुक्त-निःशुल्क वाहन लोगों को पहुचायेंगे शेल्टर होम

शहर के रेलवे स्टेशन, कठपुला, मसूदाबादबस स्टैंड केला नगर, रामघाट रोड, आगरा रोड गांधी पार्क के आस पास, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, शमशाद मार्केट व उसके आसपास के एरिया में सर्दियों की सर्द रात में खुले में सोने वाले को निकट के शेल्टर होम में छुड़वाने के लिए नगर निगम ने बड़ी राहत देते हुए नगर निगम के 04 वाहनों को इस सेवा में लगाया है।  नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सर्द रातों में खुले में सो रहे लोगों को शेल्टर होम में सोने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने अधीनस्थों की ज़ोन वाइज़ 4 टीम भी बनायी है ये टीमे रात होते ही ऐसे स्थानों पर पहुँचेगी और खुले में सोते लोगों को समझाते हुए शेल्टर होम में छोड़कर आएगी।

खुले में सोने वालों के हमदर्द बने नगर आयुक्त-निःशुल्क वाहन लोगों को पहुचायेंगे शेल्टर होम

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार देर रात्रि शेल्टर होम का निरीक्षण करते हुए कहा खुले में सोने वाले लोग वाहन आने जाने की सुविधा आदि न मिलने के कारण  खुले में सोने और विवश हो जाते है इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम द्वारा निःशुल्क रात्रि मोबाइल वाहन सेवा शुरू की गई है। ये मोबाइल वाहन रात्रि में खुले में सोने वाले जगह पहुँचेगी और समझा कर लोगो को शेल्टर होम में छोड़कर आएगी।

उन्होंने कहा कि खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता अलाव और पर्याप्त शेल्टर होम की व्यवस्था की है आने वाले दिनों में परंपरागत अस्थाई रेन बसेरों की भी व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम के सभी शैल्टर होम में महिला/पुरूष व बच्चों के लिए निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, शौच, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के शेल्टर होम के बारे में बताया कि तीन प्रमुख शेल्टर होम सभी सुविधाओं के साथ संचालित हो रहे है जिनमें:-

  • नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला
  • गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला
  • भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा) के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष महिला /बच्चों के लिये

नगर आयुक्त की अपील

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को शेल्टर होम में जाने के लिए प्रोत्साहित करें व हेल्पलाइन नंबर: 7500441344 व 1533 पर सूचना दे सकते है।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर निगम अलीगढ़ ने ठंड से बचाव के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। खुले में सोने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »