वाराणसी मंडल में रेलवे बोर्ड सदस्य का निरीक्षण, परिचालन व व्यवसाय विकास की समीक्षा

वाराणसी: रेलवे बोर्ड के सदस्य  (परिचालन और व्यवसाय विकास) श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे में बनारस रेलवे स्टेशन,बहुविषयक प्रशिक्षण केंद्र,क्रू लाबी/वाराणसी का निरीक्षण तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रकाश चन्द जायसवाल,मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन,मुख्य मालभाड़ा यातयात प्रबंधक श्री एस.के.शुक्ला एवं मंडलीय अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की।

सदस्य रेलवे बोर्ड श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने अपने निरीक्षण का आरंभ वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन से किया । बनारस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बनारस स्टेशन पर वाणिज्यिक गतिविधियों एवं परिचालनिक प्रबंधन समेत व्यवसाय के नये अवसर तलाशने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया,द्वितीय प्रवेश द्वार,प्रथम प्रवेश द्वार,प्लेटफार्म सं-1 एवं 8 पर स्थित विभिन्न कार्यलयों का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को रेल राजस्व बढ़ाने हेतु कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सेकेंड इंट्री कर सामान्य यात्री हाल में स्थित टिकट काउंटरों,जन सहयोग काउंटर,ATVM कियास्क आदि का निरीक्षण किया और अनारक्षित टिकट काउंटर पर होने वाली भीड़ को कम करने के लिए ATVM से टिकट लेने एवं मोबाईल टिकटिंग के लिए रेल वन एप्प के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया । इसी क्रम में उन्होंने स्टेशन परिसर में नामचीन कम्पनियों के आउटलेट्स आमंत्रित करने और स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधि बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया ।

वाराणसी मंडल में रेलवे बोर्ड सदस्य का निरीक्षण, परिचालन व व्यवसाय विकास की समीक्षा

सदस्य परिचालन ने सेकेण्ड इन्ट्री की तरफ के सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग  का निरीक्षण किया तथा ओपन पार्किंग को सिमित कर पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाने और उसमें अनारक्षित टिकट की उपलब्धता हेतु पर्याप्त प्रबंध करने का निर्देश दिया । उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन एवं यात्री गाड़ियों में चलने वाले संविदा कर्मचारियों को क्यू आर कोड युक्त डिजिटल आइडेंटिटी कार्ड जारी करने तथा उसका रिकार्ड स्टेशन एवं ट्रेन पर रखने का निर्देश दिया ताकि अनधिकृत लोगों को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने रूट रिले इंटरलॉकिंग भवन तथा पैदल उपरिगामी पुल से स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया और स्टेबलिंग लाइन बढ़ाने हेतु अधिकारीयों से विमर्श किया ।

वाराणसी मंडल में रेलवे बोर्ड सदस्य का निरीक्षण, परिचालन व व्यवसाय विकास की समीक्षा

इसके उपरान्त सदस्य परिचालन और व्यवसाय विकास श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने बनारस कोचिंग डिपो में स्थित बहुविषयक मंडल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओ को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण देकर कर्मचारियों को स्किल्ड करने पर बल दिया ।

तदुपरांत सदस्य परिचालन और व्यवसाय विकास श्री हितेंद्र मल्होत्रा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और मंडलीय अधिकारीयों के साथ वाराणसी मंडल पर चल रही विभिन्न विकास योजनाओं यथा दोहरीकरण,ब्रिज निर्माण,रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण,समय पालन,संरक्षा, ट्रेन संचालन और वाणिज्यिक विकास योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की ।

बैठक में श्री मल्होत्रा ने मंडल के सभी स्टेशनों को अर्निंग स्टेशन के रूप में विकसित करने,स्टेशनों एवं नगरीय क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के किनारे व्यवसायिक होल्डिंग लगाने, रेलवे कर्मचारियों का संरक्षा ज्ञान बढ़ाने,कर्मचारियों को और अधिक दक्ष बनाने,एसेट विफलता को कम कर समय पालन में सुधार लाने तथा पार्सल एवं गुद्ड्स शेड में व्यापारियों को त्वरित सेवा देकर और अधिक व्यवसाय आकर्षित करने का निर्देश दिया ।

इसके साथ ही उन्होंने टर्मिनल प्रबंधन सहित सभी यात्री और मालगाड़ियों के कुशल और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने, परिवहन सेवाओं के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना की देखरेख करने, रोलिंग स्टॉक प्रबंधन करने और परिसंपत्ति का उपयोग करने, दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा नियमों और रखरखाव प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों में समन्वय रखने का निर्देश दिया । इसके अतिरिक्त उन्होंने वाराणसी मंडल पर  व्यवसाय वृद्धि को बढ़ाने और ग्राहकों की संतुष्टि में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी और आधुनिक तरीकों के उपयोग पर जोर दिया।

अशोक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »