NEW English Version

मंडल रेल प्रबंधक ने पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनज़र बनारस–प्रयागराज रेल खंड का संरक्षा एवं यात्री सुविधा निरीक्षण किया

वाराणसी  ; मंडल रेल प्रबंधक  श्री आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण तथा आज पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं यात्रियों की बढ़ती संख्या के प्रबंधन हेतु मंडलीय अधिकारियों के साथ  झूसी , प्रयागराज रामबाग ,रामनाथपुर ,भीटी एवं हंडिया खास रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए झूसी  रेलवे स्टेशन पहुंचे और  झूंसी स्टेशन के  निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा तथा समस्त व्यस्थाओं की निगरानी  मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ की,इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने झूसी स्टेशन व यार्ड में मेला यात्रियों की सुविधाओं, मेला कर्मचारियों के लिए बने अस्थाई आश्रय शिविरों समेत उनकी मूलभूत सुविधाओं हेतु स्टॉफ कैंटीन,भोजनालय, शौचालय, वाटर हाइड्रेंट, लिनेन, शायिकाओ, अग्निशामक यन्त्रो,मोबाईल यू टी एस, प्राथमिक उपचार केन्द्र आदि का निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सभी सुविधाओं को निरंतर कार्यशील और सुव्यवस्थित बनाये रखने का  निर्देश दिया।

झूसी स्टेशन यार्ड के निरीक्षण के दौरान श्री आशीष जैन ने कहा कि स्टेबलिंग लाइन में माघ मेला विशेष गाड़ियां चलाने के लिए रखे रेकों के रख रखाव एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा यार्ड में विद्युत प्रकाश बढ़ाने के लिये यथोचित कार्यवाही एवं व्यवस्था करें। मंडल रेल प्रबंधक ने अपनी निरीक्षण स्पेशल यान से प्रयागराज राम बाग स्टेशन पहुँचे और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में  उन्होंने प्रयागराज रामबाग  रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं यात्रियों सुविधाओं हेतु यात्री आश्रय, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय,  वाटर बूथ, यूटीएस एवं पी.आर.एस. टिकट काउंटरों, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग,परिचालनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।  इसके पश्चात उन्होंने माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयाराज रामबाग  रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में माघ मेले के दौरान निर्मित यात्री आश्रय केन्द्रों में  श्रद्धालुओं यात्रियों किसी भी प्रकार की असुविधा न होने का  निर्देश दिया। इसके साथ ही माघ मेला यात्रियों की सुरक्षा हेतु ,यात्री आश्रय केन्द्रों, प्रवेश एवं निकास मार्गो एवं टिकट काउंटरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों कंट्रोल रूम  से हमेशा निगरानी बनाये रखे रहने का निर्देश दिया तथा  यात्रियों की संख्या में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर एवं पैसेंजर होल्डिंग एरिया की साफ-सफाई, रखने का   निर्देश दिया।  मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ  अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों  के साथ माघ  विशेष गाड़ियों के संचालन हेतु रेक हैंडलिंग,शंटिंग,वाशिंग लाइन,बैरीकेडिंग, कर्मचारियों के इंतजाम,भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी  आपात स्थिती के समय आपदा प्रबंधन पर परिचर्चा कर समुचित कार्य योजना तैयार एवं उन सभी का अनुपालन करने का निर्देश दिया। 

इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने रामनाथपुर,भीटी एवं हंडिया खास स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पैनल रूम, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्लेटफार्मों की स्थिति तथा मेला अवधि में बढ़ने वाली यात्री संख्या के प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और उन्होंने माघ मेला में श्रद्धालुओं यात्रियों अधिक भीड़ होने पर गाड़ियों के परिचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इस निरीक्षण के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री आयुष कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(आपरेशन) श्री धर्मेन्द्र यादव,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W)श्री अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm)श्री अभिषेक राय एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »