मेडिकल रोड पर नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण: यातायात व सफ़ाई में बाधक अतिक्रमण को महाबली ने किया ध्वस्त

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर की जलनिकासी को प्रभावी बनाने व शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में  नगर निगम द्वारा सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व तपस्या यादव की अगुवाई में मंगलवार को मेडिकल रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया।

मेडिकल रोड पर नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण: यातायात व सफ़ाई में बाधक अतिक्रमण को महाबली ने किया ध्वस्त

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व तपस्या यादव की अगुवाई अभियान के दौरान सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन द्वारा तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कराया गया तथा सार्वजनिक मार्गों पर फैले अवैध अतिक्रमण सामान को मौके पर ही ज़ब्त किया गया मौके पर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण करने वालो से ₹10500 का जुर्माना भी वसूला गया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा जो लोग सड़क, सड़क किनारे फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर व स्लैब डालकर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं भारी जुर्माना वसूला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »