NEW English Version

अलाव व रैन बसेरों को नगर आयुक्त ने कराया रैंडम चैक

वर्तमान भीषण शीत लहर से बचाव व खुले में सोने वाले   असहाय लोगों व राहगीरों के लिए नगर निगम ने इस बार बेहतरीन व पुख़्ता इन्तिज़ाम अपने सभी अस्थायी रैन बसेरों व स्थाई शेल्टर होम में किये है। शासन की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करने लखनऊ गए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग से नगर निगम शेल्टर होम और अलाव की समीक्षा करते हुए नगर निगम के सभी रैन बसेरों में सुख सुविधाओं व व्यवस्था की ज़मीनी हक़ीक़त जानने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को रैंडम रैन बसेरों का निरीक्षण करने भेजा।

अलाव व रैन बसेरों को नगर आयुक्त ने कराया रैंडम चैक

नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने मीडिया सहायक अहसान रब के साथ नगर निगम के गांधी पार्क, गूलर रोड, भुजपुरा, नौरंगीलाल इंटर कालेज, मसूदाबाद बस स्टैंड, क्वारसी चौराहे, शमशाद मार्केट, सारसौल बस स्टैंड पर शेल्टर होम व रैन बसेरों के साथ नगर आयुक्त के निर्देश पर दिन में शीत लहर को देखते हुए 31 सार्वजनिक स्थानों पर दिन में जलाये जा रहे अलाव को चैक किया। अपर नगर आयुक्त ने सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे, पलंग, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय सुरक्षा गार्ड, अग्नि सुरक्षा यंत्र के साथ अन्य सुविधाओं का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया मौके पर जहाँ भी छोटी बड़ी कमी मिली उसको सुधार के लिए संबंधित अधिकारी को फ़ोन पर नसीहत दी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता इन्तिज़ाम किये है। नगरीय क्षेत्र में रोजाना 289 पॉइंट पर रात्रि में अलाव की व्यवस्था है के वर्तमान शीत लहर को देखते हुए 31 सार्वजनिक स्थलों पर दिन में भी अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की।

उन्होंने बताया सभी शेल्टर होम रैन बसेरों व अलाव की निगरानी के लिए जोनल अधिकारी, एसएफआई व राजस्व निरीक्षक की 4 टीमें दिन व रात्रि में निगरानी के लिए लगाई गई हैं।

अपर नगर आयुक्त ने वर्तमान में नगर निगम के संचालित शैल्टर होम/ अस्थाई रैन बसेरो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के 3 स्थाई शेल्टर होम पूर्व से संचालित है वर्तमान शीत लहर को देखते हुए खुले में सोने वाले लोगों, अलीगढ़ में आये यात्रियों, बेघर, निराश्रित महिला, पुरुष व बच्चों को शीत लहर से बचाने व लोगों की सुविधा के लिए फ़िलहाल 5 स्थानो पर अस्थाई रैन बसेरे बनवाये गए है।

03 स्थायी आश्रय स्थल/शेल्टर होम

  • नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क शैल्टर होम पुरुष और महिला के लिए सुविधा क्षमता: 100 व्यक्ति
  • गूलर रोड, निकट पुराना हैजा अस्पताल शैल्टर होम पुरुष और महिला के लिए सुविधा क्षमता: 60 व्यक्ति
  • भुजपुरा चौराहे के पास शैल्टर होम पुरुष, महिला और बच्चों के लिए सुविधा क्षमता: 160 व्यक्ति।

06 अस्थायी आश्रय स्थल/रैन बसेरे

  • कठपुला के पास अस्थायी रैन बसेरा महिला और पुरुष के लिए सुविधा क्षमता: 75 व्यक्ति 
  • शमशाद मार्केट रोड अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 45 व्यक्ति
  • मसूदाबाद बस स्टैंड के अंदर अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 75 व्यक्ति
  • सूतमील बस स्टैंड के पास अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 75 व्यक्ति।
  • क्वारसी निकट टेंपो स्टैंड के पास अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 50 व्यक्ति।
  • धनीपुर मंडी परिसर के पास अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 50 व्यक्ति

रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाएं

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सभी रैन बसेरो में साफ और स्वच्छ बिस्तर, कंबल और रजाई, पानी की सुविधा स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, अग्नि सुरक्षा यंत्र और चौकीदार की व्यवस्था की गई है।

दिन में 31 स्थल जहाँ अलाव की व्यवस्था

सर्द रातों में राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों को राहत देने के लिए शहर के विभिन्न सार्वजनिक आवागमन के स्थानों पर रात्रि के अतिरिक्त लगभग 31 पॉइंट अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जिनमे सारसौल चौराहा,सारसौल बस स्टैण्ड,सारसौल रैन बसेरा (अस्थाई),मसूदाबाद बस स्टेण्ड,मसूदाबाद रैन बसेरा(अस्थाई),गूलर रोड रैन बसेरा (स्थाई),माल गोदाम गेट न.-2,गाँधी पार्क बस अड्डा,गाँधी पार्क रैन बसेरा, सासनी गेट चौराहा, भुजपुरा शैल्टर होम (स्थाई),नौरंग लाल इंटर कालेज (अस्थाई रैन बसेरा),रेलवे पार्सल घर,

सेन्टर पाईंट चौराहा,शमशाद मार्केट रेन बसेरा (अस्थाई),  रामघाट रोड कृषि फार्म रैन बसेरा (अस्थाई),क्वार्सी चौराहा,एटा चुंगी चौराहा,धनीपुर मंडी (अस्थाई रैन बसेरा),नादा पुल चौराहा,हीरा नगर चौराहा पुलिया,मलखान सिंह जिला अस्पताल,मलखान सिह महिला अस्पताल,गाँधी आई रामघाट रोड,एफ एम टावर अनूपशहर रोड,छर्रा अड्डा सब्जी मण्डी,तस्वीर महल चौराहा,केला नगर चौराहा,पं.दीनदयाल अस्पताल,गाँधी पार्क गेट (मजदूर),दुबे पड़ाव चौराहा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »