गणतंत्र दिवस पर दशाश्वमेध घाट पर उमड़े जन सैलाब ने लिया स्वच्छता का संकल्प

भारत के 77 में गणतंत्र दिवस पर काशी के पौराणिक प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में मां गंगा की नयनाभिराम आरती देखने के लिए उपस्थित उमड़े जन सैलाब को नमामि गंगे ने स्वच्छता का संकल्प दिलाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने हजारों की संख्या में उपस्थित जन समूह को द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम एवं विश्वनाथष्टकम के द्वारा आध्यात्मिकता से ओतप्रोत किया।

गणतंत्र दिवस पर दशाश्वमेध घाट पर उमड़े जन सैलाब ने लिया स्वच्छता का संकल्प

जनसमूह ने संकल्प लिया कि मां गंगा के तट पर गंदगी नहीं करेंगे । आयोजन के दौरान गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं० किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज), सचिव श्री दिनेश शंकर दुबे , मयंक दुबे, सम्मानित गंगा अर्चक सहित हजारों की संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »