आकाशवाणी बिलासपुर से प्रसारित हुई सुरेश सिंह बैस की विचारोत्तेजक वार्ता

बिलासपुर। आकाशवाणी बिलासपुर केंद्र से मंगलवार को शहर के विख्यात साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस की एक महत्वपूर्ण वार्ता का सफल प्रसारण किया गया।

मुंशी प्रेमचंद एवं दिनकर का लोकतांत्रिक चेतना साहित्य पर चर्चा इस विशेष कार्यक्रम में श्री बैस ने “उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद एवं ओजस्वी कवि रामधारी सिंह दिनकर का साहित्य : लोकतांत्रिक चेतना के आलोक में” विषय पर विस्तृत, शोधपरक एवं भावगर्भित विचार प्रस्तुत किए। अपने वक्तव्य में उन्होंने प्रेमचंद के साहित्य में निहित सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय मूल्यों की स्थापना की दृष्टि को रेखांकित किया, वहीं दिनकर के काव्य में राष्ट्रचेतना, स्वाभिमान और जनशक्ति के स्वर को लोकतांत्रिक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषित किया। उनकी प्रस्तुति विचारोत्तेजक होने के साथ-साथ साहित्यिक गंभीरता से परिपूर्ण रही, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत सराहा। यह वार्ता आकाशवाणी केंद्र की कार्यक्रम अधिशासी सुप्रिया भारतीयन द्वारा संचालित की गई। कार्यक्रम के प्रसारण के पश्चात श्रोताओं से सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुईं और बड़ी संख्या में लोगों ने इस सारगर्भित चर्चा की प्रशंसा की।आकाशवाणी बिलासपुर केंद्र द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि श्रोताओं की मांग को देखते हुए इस वार्ता का पुनः प्रसारण शीघ्र ही किया जाएगा। एवीके न्यूज सर्विस

Translate »