NEW English Version

महापौर आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आग़ाज़- वार्ड 11 व 19 में उमड़ी भीड़-पब्लिक से सीधे महापौर ने किया संवाद

अलीगढ़ : महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं नगर निगम-जनता के बीच सीधे संवाद को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से “महापौर आपके द्वार” अभियान का भव्य शुभारंभ वार्ड संख्या 11 एवं 19 में गंगा फार्म हाउस, मेलरोज़ बाईपास पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे और महापौर से सीधे रू-बरू होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि *यह अभियान नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी बनाने की एक अहम पहल है। मैं आपकी सेवा में, आपकी दहलीज़ पर सिर्फ आपकी परेशानियों का हल निकालने के लिए आया हूँ, अब आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि आपकी आवाज़ सीधे महापौर तक पहुँचेगी।

उन्होंने कहा शहर के विकास और जनता के विश्वास के सहारे हम माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी के विज़न को हर वार्ड, हर घर तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास करेंगे

महापौर ने कहा ये अभियान नहीं बल्कि जन-सेवा का संकल्प है, जिसके माध्यम से नगर निगम जनता के और करीब आएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यह मुहिम नगर निगम और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल, सहयोग और संवाद कायम करने की दिशा में सराहनीय कदम है। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी इस अभियान को पूरे शहर के 90 वार्डों में जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।*

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एवं सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य, निर्माण, जलकल एवं पशु कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों से लिखित प्रार्थना-पत्र प्राप्त किए। 

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि पहले ही दिन लगभग 37 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश सड़क, नाली एवं खड़ंजा निर्माण से संबंधित थीं। महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए निर्माण विभाग को आवश्यक अनुमान शीघ्र तैयार करने के आदेश दिए।

महापौर आपके द्वार कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पथ प्रकाश अतिक्रमण यूजर चार्ज निर्माण पेयजल से संबंधित शिकायतें आयी जिसमे एसआरएस पब्लिक स्कूल के सामने नाली निर्माण इंदिरा नगर खैर रोड गली नंबर 3 में जर्जर सड़क व नाली बनवाने ज्वाला जी पुरम में पुलिया निर्माण सरस्वती विहार में सड़क व नाली निर्माण हिंदू बच्चों के मोक्षधाम निर्माण सहित 40 शिकायत प्राप्त हुई।

महापौर ने पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जनता की शिकायतों पर फौरन और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का भरोसा नगर निगम पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन महापौर आपके द्वार कार्यक्रम मे अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव क्षेत्रीय पार्षद वार्ड विनोद माहौर सुभाष शर्मा अरविन्द सिंह रामकुमार रामकिशोर दीपक चौधरी दिनेश भारद्वाज योगेंद्र पाल सिंह हरिओम शर्मा महावीर सिंह छोटेलाल शर्मा नीलेश उपाध्याय सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सहायक अभियंता दानिश हैदर नकवी अवर अभियंता रोहित पाण्डे नरेंद्र कुमार एसएफआई डॉ रामजीलाल मीडिया सहायक अहसान रब सहित समस्त विभागाध्यक्ष क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Translate »