NEW English Version

गिफ्ट निफ्टी ने मार्च 2026 में 129.80 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अब तक का सबसे ज्यादा मासिक टर्नओवर और 2.82 मिलियन कॉन्ट्रैक्ट्स का रिकॉर्ड बनाया

भारतीय इक्विटी मार्केट की ग्रोथ स्टोरी के नए बेंचमार्क, गिफ्ट निफ्टी ने मार्च 2026 में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान, 129.80 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अब तक का सबसे ज्यादा मासिक टर्नओवर और 2.82 मिलियन कॉन्ट्रैक्ट्स का सबसे ज्यादा मासिक वॉल्यूम दर्ज किया गया। यह उपलब्धि अक्टूबर 2025 के 106.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर और अप्रैल 2025 के 2.17 मिलियन कॉन्ट्रैक्ट्स के पिछले रिकॉर्ड से भी आगे पहुँच गई है।

यह उपलब्धि गिफ्ट निफ्टी पर बढ़ते वैश्विक भरोसे और दिलचस्पी को उजागर करती है, जो भारत की ग्रोथ स्टोरी के एक मजबूत बेंचमार्क के रूप में उभर रहा है। गिफ्ट निफ्टी की यह सफलता वास्तव में सराहनीय है, जिसके लिए इसने सभी भागीदारों का आभार व्यक्त किया है। गिफ्ट निफ्टी मानता है कि भागीदारों के सहयोग से यह कॉन्ट्रैक्ट इतना सफल बन पाया है।

एनएसई आईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर 3 जुलाई, 2023 से गिफ्ट निफ्टी के फुल-स्केल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से लगातार तेजी से बढ़ रहा है। पहले दिन से लेकर मार्च 2026 तक गिफ्ट निफ्टी में कुल 63.37 मिलियन से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट्स का वॉल्यूम दर्ज हुआ है और कुल टर्नओवर 2.92 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच चुका है।

मुस्कान सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »