NEW English Version

संविधान पार्क में नगर निगम लगाएगा भगवान बुद्ध की प्रतिमा

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगभग 1.5 करोड़ की लागत से भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को अर्पित शहर के पहले संविधान पार्क में पार्क समिति के अनुरोध पर भगवान भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। अलीगढ़ का ये पहला पार्क होगा जिसमें भगवान भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होगी।

रविवार को लगभग 1.5 करोड़ की लागत से शहर में विकसित हो रहे संविधान पार्क का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण करते हुए एजेंसी को आगामी 12 अप्रैल तक सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण करने व दिनांक 12 अप्रैल को इसका भव्य उद्घाटन कर शहरवासियों को सौपने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिचय, उनके जीवन की कहानियों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के साथ महात्मा बुद्ध जी की प्रतिमा के दर्शन हेतु  अलीगढ़ नगर निगम द्वारा यह प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर पार्क को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सौंदर्यपरक दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए अंबडेकर पार्क में संविधान (संविधान ग्रंथ) की मिनी बुक पार्क में भारत के संविधान की मिनी बुक को 3-डी मोल्डेड डिज़ाइन में स्थापित किया जा रहक है इसमें संविधान से जुड़े प्रमुख अंशों एवं प्रतीकों का सूक्ष्म (डिटेलिंग के साथ) अंकन होगा, जिससे आने वाले नागरिको विशेषकर युवाओं को संविधान के मूल्यों की जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि अम्बेडकर पार्क में सफेद सैंडस्टोन (White Sandstone) से निर्मित अशोक चक्र की कलात्मक प्रतिमा पार्क में स्थापित की गयी है जो यह राष्ट्रीय एकता धर्मनिरपेक्षता और संविधानिक मूल्यों का प्रतीक होगी। इसके साथ साथ एफ.आर.पी(फाइबर रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक) म्यूरल्स (दीवार चित्रांकन) डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबासाहेब) के जीवन, संघर्ष, विचारधारा, संविधान निर्माण में योगदान एवं सामाजिक सुधार कार्यों पर आधारित लगाए जा रहे है इन म्यूरल्स के माध्यम से उनके कार्यों की प्रेरणादायी कहानी दृश्य रूप में प्रस्तुत होगी। निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ प्रभारी मुख्य अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता राजवीर सिंह, स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »