NEW English Version

एक्सिस बैंक ने भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए एफएचआरएआई के साथ की साझेदारी

नागपुर : भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने देश के हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत एक्सिस बैंक को एफएचआरएआई के देशभर में फैले सदस्य नेटवर्क के साथ अधिक करीब से काम करने का अवसर मिलेगा। इससे होटल, रेस्तरां और पर्यटन से जुड़े विभिन्न व्यवसायों के साथ सहयोग और मजबूत होगा।

एक्सिस बैंक

इस साझेदारी के तहत एक्सिस बैंक हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, बैंकिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़ी विशेष सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। इसमें विशेष करंट अकाउंट सुविधा के साथ पीओएस मशीन किराए पर रियायत, कैश मैनेजमेंट सेवाएँ और पेमेंट सॉल्यूशन सेटअप फीस में छूट जैसे लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, पात्रता और व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर एफएचआरएआई के सदस्यों को कस्टमाइज्ड वित्तीय समाधान भी मिल सकते हैं।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के कमर्शियल बैंकिंग ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रमुख विजय शेट्टी ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आय बढ़ने, घरेलू पर्यटन में वृद्धि, सरकारी पहलों और बेहतर बुनियादी ढाँचे के कारण लगातार माँग बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एफएचआरएआई के साथ यह साझेदारी उद्योग के साथ अधिक प्रभावी जुड़ाव और क्षेत्र के अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, एक्सिस बैंक के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड (नॉर्थ-3) श्रीकेश पी ने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में होटल, बैंक्वेट ऑपरेटर, कैटरर्स और अन्य संबंधित व्यवसायों के लिए यह सेक्टर काफी संभावनाओं वाला है। एफएचआरएआई के साथ यह सहयोग इन व्यवसायों के साथ मजबूत संबंध बनाने में मदद करेगा।

इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि बैंकिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उद्योग के बदलते स्वरूप के बीच सदस्यों को क्षेत्र के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है और यह सहयोग उसी दिशा में मददगार साबित होगा।

इस पहल के तहत एक्सिस बैंक ने लखनऊ में आयोजित एफएचआरएआई के वेडिंग और एमआईसीई टूरिज्म कॉन्क्लेव में भी भाग लिया, जहाँ बैंक ने अपनी क्षेत्र-विशेष सेवाओं और क्षमताओं को प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया।

इस समझौते के जरिए एक्सिस बैंक ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए टर्म लोन, वर्किंग कैपिटल सपोर्ट, स्ट्रक्चर्ड फाइनेंसिंग और समर्पित रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसी व्यापक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस सहयोग का उद्देश्य खासतौर पर छोटे और मध्यम प्रतिष्ठानों को लागत में उतार-चढ़ाव और विस्तार की चुनौतियों से निपटने में सहायता देना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »