NEW English Version

पुणे के जेएम रोड पर नए फ्लैगशिप स्टोर के साथ यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने बढ़ाई अपनी उपस्थिति

पुणे: भारत के प्रमुख कैजुअल वियर ब्रांड और यूनाइटेड स्टेट्स पोलो एसोसिएशन (यूएसपीए) के आधिकारिक ब्रांड, यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया। बीते सप्ताह ब्रांड ने पुणे के जेएम रोड पर अपना नया फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारम्भ किया। यह जगह शहर के सबसे प्रमुख और पुराने रिटेल क्षेत्रों में से एक मानी जाती है।
इस खास मौके पर अभिनेता और यूथ आइकन सनी कौशल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने पूरे माहौल को और भी उत्साह से भर दिया। उन्होंने मेहमानों के साथ मजेदार गेम्स खेले और बातचीत की, जिससे स्टोर में एक रोमांचक और दिलचस्प माहौल बना रहा। उन्होंने रिबन काटकर स्टोर का उद्घाटन किया और फैंस से भी गर्मजोशी से मुलाकात की।

ब्रांड के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए, सनी कौशल ने कहा, “यू.एस. पोलो एसोसिएशन की खासियत है इसका आसान और स्टाइलिश अंदाज़, जो बिना ज्यादा कोशिश के भी अच्छा लगता है। मेरी पर्सनैलिटी भी कुछ ऐसी ही है, मैं आमतौर पर टी-शर्ट, डेनिम और स्नीकर्स पहनना पसंद करता हूँ।”

करीब 3,300 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर दो मंजिलों में बना है। इसके जरिए पुणे में यू.एस. पोलो एसोसिएशन का नया रिटेल फॉर्मेट पेश किया गया है, जिसे आज के समय के हिसाब से ज्यादा मॉडर्न और बेहतर शॉपिंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस स्पेस में ब्रांड के नए डिज़ाइन और विज़ुअल एलिमेंट्स को शामिल किया गया है, जो इसके ग्लोबल स्टोर्स की झलक प्रस्तुत करते हैं और इसकी पहचान को बनाए रखते हुए एक नया अंदाज़ पेश करते हैं। जेएम रोड पर स्थित यह स्टोर मेन्सवियर, किड्सवियर (बॉयज़) और फुटवियर की पूरी रेंज लेकर आया है। यहाँ ऐसे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो आसान स्टाइल के साथ असली पहचान और स्पोर्ट्स से जुड़े अंदाज़ को प्रदर्शित करते हैं।

स्टोर में स्प्रिंग समर ’26 कलेक्शन को खास तौर पर पेश किया गया है। इसमें समर समर ड्रेसिंग को नए और बेहतर अंदाज़ में पेश किया गया है, जिसकी प्रेरणा ब्रांड की स्पोर्ट्स विरासत से ली गई है। इस सीज़न में पोलो टी-शर्ट्स पर खास फोकस है, जो हल्के, आरामदायक और नए फैब्रिक व टेक्सचर के साथ आते हैं। आरामदायक सीरसकर फैब्रिक, प्रीमियम समर मटेरियल और बेहतर फ्लैट निट्स इस कलेक्शन की खासियत हैं, जो दिन से लेकर शाम तक आसानी से पहने जा सकते हैं।

इस कलेक्शन में लिनन और गर्म मौसम के लिए जरूरी कपड़ों की नई रेंज भी शामिल की गई है, जो आज की लाइफस्टाइल के हिसाब से तैयार की गई है। इसके साथ ही डेनिम कैटेगरी का भी विस्तार किया गया है, जिसमें नए फिट्स और नए वॉशेज जोड़े गए हैं, ताकि ग्राहकों को हर दिन पहनने के लिए ज्यादा विकल्प मिल सकें। ये सभी पेशकश मिलकर मॉडर्न स्टाइल और क्लासिक आराम के बीच सही संतुलन बनाती हैं और स्पोर्ट्स से प्रेरित फैशन के जरिए क्लासिक अमेरिकन लाइफस्टाइल को भारतीय ग्राहकों तक पहुँचाती हैं। इस सीज़न में एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह के साथ ब्रांड की साझेदारी भी जारी है, जो अब चौथे सीज़न में है। पोलो खेल से उनका गहरा जुड़ाव यूएसपीए की स्पोर्ट्स विरासत और उसकी ग्लोबल पहचान को और मजबूत बनाता है।

लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, यू.एस. पोलो एसोसिएशन इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अमिताभ सूरी ने कहा, “पुणे हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। यहाँ ऐसे ग्राहक हैं, जो सहज और स्पोर्ट्स से प्रेरित फैशन को पसंद करते हैं। जेएम रोड पर हमारी शुरुआत विशेष रूप से मायने रखती है, क्योंकि यह हमें शहर के सबसे प्रमुख रिटेल स्थानों में जगह देती है। यह स्टोर पुणे में हमारे नए रिटेल फॉर्मेट को भी पेश करता है, जो यू.एस. पोलो एसोसिएशन की बदलती दिशा को प्रदर्शित कार्य है। स्प्रिंग-समर ’26 कलेक्शन के साथ हम ग्राहकों को ब्रांड के स्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े खास अनुभव को एक नए अंदाज़ में देने के लिए उत्साहित हैं।”

स्टोर का पता: यू.एस. पोलो एसोसिएशन, सुयोग प्लाज़ा, डेक्कन जिमखाना, जंगली महाराज रोड, पुणे, महाराष्ट्र- 411004

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »