NEW English Version

नगर निगम ने जमालपुर पुल के नीचे व चूहरपुर बारातघर से हटवाया अतिक्रमण

सोमवार को नगर निगम द्वारा जमालपुर पुल के नीचे व चूहरपुर बारातघर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जमालपुर पुल के नीचे व चूहरपुर बारातघर में यातायात व सफ़ाई कार्य में बाधक अवैध अस्थायी अतिक्रमण को हटवाते हुए सामान को कर अधीक्षक आरके कमल के नेतृत्व में ज़ब्त किया गया। जमालपुर पुल के नीचे लोहे की सरिया सड़क पर रखकर वेल्डिंग, कूलर आदि की बिक्री करने वाले लोगों के अतिक्रमण के कारण पुल के एक साइड आने जाने में आये दिन जाम व ट्रैफिक अव्यवस्था पर नगर आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया व गंदगी करने वाले दुकानदारो के विरुद्ध जुर्माना वसूला करने की कार्रवाई की।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा जो लोग सड़क, फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर अथवा स्लैब डालकर अतिक्रमण किये हुए है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं जुर्माना वसूला जायेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »