NEW English Version

नारी शक्ति वंदनअधिनियम की सफलता पर डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सफलता के उपलक्ष्य में आज डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंजू सिंह, विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन उनके सौजन्य एवं मार्गदर्शन में अत्यंत गरिमामय एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह ने इस अधिनियम पर अपने विचार समझा किया। प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, डॉ विवेकानंद चौबे, डॉ देवेंद्र पांडे, डॉ रचना पांडे ,डॉ ज्योति सिंह, डॉ विपुल शुक्ल, डॉ दिनेश विक्रम सिंह, अंकिता यादव, प्रीति शाह डॉ अलका वर्मा आदि प्राध्यापकगणो  एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने उद्बोधन में डॉ मंजू सिंह ने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति  वंदन अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ ज्योति सिंह ने अंग वस्त्र देकर मुख्य  अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया एवं डॉ रचना पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »