NEW English Version

दोदपुर शौकत मंजिल जर्जर भवन की नगर आयुक्त ने की व्यक्तिगत जनसुनवाई

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में दोदपुर स्थित शौकत मंजिल के जर्जर भवन संबंधी प्रकरण में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में भवन स्वामी एवं किरायेदारों की व्यक्तिगत सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम के सिविल इंजीनियर एवं संपत्ति विभाग द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर भवन स्वामी को पूर्ण निर्माण सुरक्षा के साथ भवन का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए।

प्रकरण में नगर निगम द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि भवन अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। भवन की दीवारों, छत एवं छज्जों का प्लास्टर कई स्थानों से टूटकर गिर रहा है। नगर आयुक्त ने सुनवाई के दौरान भवन स्वामियों को निर्देशित किया कि भवन के क्षतिग्रस्त भागों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार असुरक्षित हिस्सों को सुरक्षित ढंग से हटाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। 

प्रकरण से संबंध में निम्न उपस्थित थे

भवन स्वामी  सनाऊर्रहमान शेरवानी पुत्र स्व० श्री इनायतुर्रहमान शेरवानी, भवन नसीमुर्रहमान शेरवानी पुत्र स्व० श्री इनायतुर्रहमान शेरवानी,भवन स्वामी भवन के भूतल में निवासरत सलीमुर्रहमान शेरवानी पुत्र स्व० श्री इनायतुर्रहमान शेरवानी,भवन स्वामी भवन के भूतल में निवासरत अमातुला व सुश्री सलमा पुत्री श्री जहीर अहमद,भवन स्वामी भवन के भूतल में निवास करने वाली असमा पत्नी मो० नईम संबंधी प्रकरण था।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा जनसुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों को अपने-अपने अभिलेख एवं पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया गया।

नगर आयुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रकरण का निस्तारण विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »