NEW English Version

Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में एंटरप्राइज़-रेडी एजेंटिक AI सेवाओं के लिए मिला स्थान

डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और Adecco Group की कंपनी Akkodis को HFS Horizons: Agentic Services 2026 रिपोर्ट में शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 36 सेवा प्रदाता कंपनियों का मूल्यांकन इस आधार पर किया गया कि वे वास्तविक दुनिया के एंटरप्राइज़ वातावरण में एजेंटिक AI को लागू करने में कितने सक्षम हैं।

यह रिपोर्ट Akkodis को एक ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ के रूप में प्रस्तुत करती है, रिपोर्ट में कंपनी की मजबूत डेटा बेस और नियंत्रित तरीके से एजेंटिक AI सेवाएं देने की क्षमता को इसकी बड़ी ताकत बताया गया है। HFS Research ने Akkodis की एंटरप्राइज़-स्तरीय बदलावों में सहायता करने की क्षमता को रेखांकित किया है। Akkodis संगठनों को उनके मुख्य कार्यप्रवाहों (workflows) में एजेंटिक AI को बड़े पैमाने पर लागू करने में मदद करता है, और साथ ही शासन (governance), पता लगाने की क्षमता (traceability) और संचालन नियंत्रण को भी बनाए रखता है।  इसके सफल उदाहरणों में वास्तविक उत्पादन-स्तरीय परिनियोजन (production deployments) और मापने योग्य व्यावसायिक परिणामभी शामिल हैं।

HFS Horizons Agentic Services, 2026 रिपोर्ट में Akkodis को मिली पहचान

एजेंटिक AI के शुरुआती परीक्षण चरण से लेकर उसके वास्तविक कारोबारी उपयोग तक का सफर  

एजेंटिक एआई (Agentic AI) का आगमन एआई-सहायता प्राप्त उत्पादकता (AI-assisted productivity) से स्वायत्त, लक्ष्य-प्रेरित निष्पादन (autonomous, goal-driven execution) की ओर एक बड़ा बदलाव है, जो अब शुरू से अंत तक की कार्यप्रणालियों (end-to-end workflows) में पूरी तरह शामिल  हो चुका है।  हालाँकि एजेंटिक AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कई बड़ी कंपनियां अभी भी इसे केवल पायलट या परीक्षण चरण से आगे बड़े स्तर पर लागू करने में संघर्ष कर रही हैं। इसकी वजह डेटा की तैयारी, सही गवर्नेंस, भरोसे और जवाबदेही से जुड़ी चुनौतियां हैं।  HFS Horizons: Agentic Services, 2026 की रिपोर्ट यह जांच करती है  कि कौन-सी सेवा प्रदाता कंपनियां एजेंटिक AI को केवल परीक्षण या प्रयोग तक सीमित न रखकर, उसका वास्तविक उपयोग बड़े कारोबारी संचालन (एंटरप्राइज़ प्रोडक्शन) में सफलतापूर्वक कर रही हैं।

अपने मूल्यांकन में, HFS Research ने गवर्नेंस (नियम और नियंत्रण), डेटा आधारों और बड़े पैमाने पर निष्पादन पर Akkodis ने मुख्य ध्यान दिया, और इसकी कई प्रमुख क्षमताओं पर भी बल दिया है:

  • मापने योग्य प्रभाव वाली नियंत्रित एजेंटिक सेवाएँ – Akkodis ऐसी एजेंटिक सेवाएँ प्रदान करता है जो नियंत्रित AI एजेंट्स को एंटरप्राइज़ के कार्यप्रवाहों में एकीकृत करती हैं। इससे कर्मचारियों की भागीदारी, उत्पादकता और कुल व्यवसाय प्रदर्शन में सुधार होता है, और इसका मापा जा सकने वाला लाभ-हानि (P&L) पर प्रभाव भी देखा जा सकता है।
  • प्लेटफ़ॉर्म-आधारित वितरण और बड़े पैमाने पर अंगीकरण – AI-Core, जो Akkodis का इंडस्ट्रियलAI और एजेंट ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफ़ॉर्म, एक प्रोडक्टाइज़्ड डेटा आर्किटेक्चर के साथ मिलकर, पूरे एंटरप्राइज़ वातावरण में संदर्भ-आधारित (context-aware) एजेंट निष्पादन को सक्षम बनाता है, और वैश्विक AI लैब तथा संरचित अपनाने (adoption) के कार्यक्रमों द्वारा समर्थित उत्पादन-स्तर के उपयोग के मामलों का समर्थन करते हैं।
  • एंटरप्राइज़ गवर्नेंस के साथ डेटा-आधारित आर्किटेक्चर – Akkodis की  डेटा-आधारित एजेंटिक आर्किटेक्चर को  एक संरचित, बहु-चरण डेटा पाइपलाइन के माध्यम से चालू किया जाता है, जिसमें पहले से बने  गवर्नेंस गेट, रनटाइम अनुमोदन, ऑडिट करने की सुविधा, और ROI-आधारित उपयोग के मामलों की प्राथमिकता भी शामिल होती है।
  • Services-as-Software की ओर प्रगति – Akkodis “Services as Software” मॉडल की ओर बढ़ रहा है, जिसमें ऐसे स्वायत्त (autonomous) और दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले AI-आधारित हिस्से शामिल हैं। इससे काम करने का समय कम होता है, काम की गति और क्षमता बढ़ती है, और डिलीवरी तेज हो जाती है, बिना अतिरिक्त संसाधन या प्रयास बढ़ाए।

HFS Research द्वारा बताए गए प्रदर्शित परिणाम

HFS Research ने  Akkodis की एजेंटिक सेवाओं के माध्यम से दिए गए उत्पादन-स्तर के परिणामों पर प्रकाश डाला है, जिससे नियंत्रित तरीके से किए गए एजेंटिक AI के वास्तविक प्रभाव को दिखाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र में, रिपोर्ट Akkodis के एक ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा संस्था के साथ किए गए  काम का उदाहरण देती है, जहां खास AI एजेंट्स ने लेसन प्लान बनाने में लगने वाला समय 50–60% तक कम कर दिया। इससे प्रशासनिक काम का बोझ घटा और शिक्षकों को अधिक महत्वपूर्ण काम पर ध्यान देने का मौका मिला।

मैन्युफैक्चरिंग  क्षेत्र में, HFS उन तैनाती (deployments) की ओर इशारा करता है जहाँ Akkodis की एजेंटिक बुद्धिमत्ता ने एक वैश्विक ग्राहक को वापसी के ऑर्डर (take-back orders) 20-30% तक कम करने, स्क्रैप (कचरा) 30-40% तक कम करने, और 90% से अधिक पूर्वानुमान सटीकता प्राप्त करने में मदद की; इससे बड़े पैमाने पर दक्षता, गुणवत्ता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सार्थक लाभ प्राप्त हुए।

Akkodis के President और CEO Jo Debecker ने कहा कि, “हमें HFS Research द्वारा एजेंटिक सेवाओं में ‘Enterprise Innovator’ के रूप में मान्यता मिलने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि “जैसे-जैसे संगठन AI के प्रयोग से आगे बढ़कर वास्तविक उपयोग की ओर जा रहे हैं, चुनौती उनकी महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि ऐसे एजेंटिक AI को तैयार करने की है जो भरोसेमंद तरीके से प्रोडक्शन में काम कर सके।

Akkodis में, हम इंजीनियरिंग-आधारितऔर नियंत्रित निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हैं; जो कंपनियों को विश्वास, जवाबदेही और मापने योग्य प्रभाव के साथ अपने मुख्य कार्यप्रवाहों में जिम्मेदारीपूर्वक एजेंटिक AI को बड़े स्तर पर लागू करने में मदद करता है। “

HFS के Executive Research Leader David Cushman ने कहा कि, “Akkodis एजेंटिक सेवाओं के लिए एक खास इंजीनियरिंग-आधारित तरीका लेकर आया है, जो गहरी तकनीकी विशेषज्ञता को इंडस्ट्री के ज्ञान के साथ मिलाकर जटिल उत्पाद और संचालन वातावरण में इंटेलिजेंट एजेंटों को शामिल करता है। इससे कंपनियों को AI के प्रयोगात्मक चरण से आगे बढ़कर उसे बड़े पैमाने पर वास्तविक दुनिया में प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है।”

Deepika Guleria

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »