NEW English Version

अग्निशमन व आपात सेवा विभाग हेतु योग प्रशिक्षण व तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित

वाराणसी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय परिसर में योग प्रशिक्षण व तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन योग वेलनेस सेंटर, स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर, वाराणसी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें अग्निशमन व आपात सेवा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है तथा तनाव व थकान से राहत मिलती है।

डॉ. मनोज तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटीसी, एसएस हास्पिटल, आईएमएस, बीएचयू ने तनाव के कारणों, लक्षणों व उसके प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यों को उत्तरदायित्व समझकर करें तो तनाव कम होगा। साथ ही दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग एवं संतुलित खानपान व दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। मोबाइल एडिक्शन से वचाव व रिलैक्सेशन एक्सरसाइज पर भी चर्चा किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shrimad Bhagwat Gita

By Shri Harikrishna Das Goyandka

₹169

Book 2 Cover

Sundarkand

By Maharishi Valmiki

₹118

Yog Vashishth

By Geeta Press

₹209

Sankshipt Shiv Puran

By Geeta Press

₹347

Shri Ramacharitamanas

By Gita Press Gorakhpur

₹374

Vinay Patrika

By Shri Goswami Tulsidas

₹89

योग एवं तनाव प्रबंधन शिविर में बडी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी फायर स्टेशन चेतगंज दीपक सिंह, राहुल मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सहभागियों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई ताकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता में निरंतर सुधार हो सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »