NEW English Version

अलीगढ़ में बन रही वर्ल्ड क्लास सड़क, 2.50 करोड़ की स्ट्रीट लाइट से बदलेगी शहर की तस्वीर

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 100 करोड़ की लागत से सूत मिल चौराहे से नादा पुल तक 2.2 किलोमीटर और सूत मिल चौराहे से भाकरी रोड तक 4.7 किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण का कार्य निर्माण अपने अंतिम पड़ाव पर है।  इन दोनों महत्वपूर्ण सड़को का भी नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी का अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने  निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यदायी एजेंसी को सभी आवश्यक निर्माण कार्यो को 20 जुलाई तक पूर्ण कर इस सड़क को विधिवत्त शहरवासियों के उपयोग के लिए सौपने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इस महत्वपूर्ण सड़क पर नागरिक सुविधाओं, फुटपाथ, डिवाइडर, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट का काम प्रत्येक दशा में पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा 20 जुलाई 2026 तक यदि सभी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होते हैं तो एजेंसी और ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2.50 करोड़ की लागत से जगमगायेगा रोड

नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सूतमिल जीटी रोड से भाकरी तक लगभग 4.7 किलोमीटर सड़क निर्माण अपने अंतिम पड़ाव पर है नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग द्वारा उक्त सड़क के बीचोबीच आकर्षक दूधिया से लैस 200 8 मीटर हाइट के स्ट्रीट पोल लगाने का कार्य प्रगति पर है मौके पर  लगभग 80 पोल लग गए है शेष जून के अंत तक जायेगें।

निर्माण कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन

नगर आयुक्त को मौके पर नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्य संतोषजनक होता हुआ मिला मौके पर नगर आयुक्त ने नाले व सड़क चौड़ीकरण निर्माण में बाधक अस्थायी व स्थाई अतिक्रमण को प्राथमिकता पर तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अधीनस्थों को रोड पर जलभराव को सीमेंट करने, नालो को पूरी तरह कवर्ड करने, प्रोजेक्ट में जहां नालों का प्रोविजन नहीं है वहां पर अतिरिक्त नाला निर्माण व आस पास की गलियों को रैंप के जरिये मुख्य सड़क से जोड़ने के के निर्देश दिए, सूतमिल नाले की सफाई कराये जाने, अतिक्रमण हटाने, तेज़ी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिये।

नगर आयुक्त/सीईओ(ASCL) प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग द्वारा लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जा रहे आकर्षक आधुनिक स्ट्रीट लाइट पोल इस मार्ग को नई पहचान देंगे। सड़क निर्माण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा आसपास की गलियों को मुख्य मार्ग से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा यह परियोजना पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त सड़क उपलब्ध होगी जिससे आवागमन आसान होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा अलीगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी। यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो संबंधित एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि 20 जुलाई 2026 से अलीगढ़वासी इस आधुनिक एवं सुविधायुक्त सड़क का लाभ प्राप्त कर सकें।

कमिश्नर/ अध्यक्ष(ASCL) का कहना

कमिश्नर और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने कहा इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण व आकषर्क लाइट से अलीगढ़ में प्रवेश मार्ग पर यातायात व्यवस्थित होने के साथ ही साथ अलीगढ़ में आने वाले लोगों को एक बदलता हुआ अलीगढ़ दिखाई देगा अलीगढ़ में बड़े वाहनों के आगमन की व्यवस्था सुगम बनेगी यात्रियों को राहत मिलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »