NEW English Version

ज़ी एक्शन पर देखिए ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, गुरुवार 18 जून को शाम 7:30 बजे

मुंबई: हर शादीशुदा ज़िंदगी की अपनी शांत दिनचर्या होती है, और चक्र  ऐसी ही एक साधारण-सी दिखने वाली ज़िंदगी के बीच में शुरू होता है। अरविंद और दिशा एक नवविवाहित जोड़े की तरह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे होते हैं और अपने साझा भविष्य के सपने बुन रहे होते हैं। लेकिन, उनकी यह शांत दुनिया उस वक्त बिखर जाती है, जब एक दिन दिशा अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। न कोई चिट्ठी, न कोई चेतावनी और न ही कोई सुराग। देखिए रोमांच और सस्पेंस से भरी ये फिल्म चक्र, टीवी पर पहली बार, ज़ी एक्शन पर, इस गुरुवार, 18 जून, शाम 7:30 बजे।

अपनी लापता पत्नी की तलाश में निकले एक परेशान पति की यह कहानी जल्द ही कहीं ज्यादा उलझी हुई और रहस्यमयी बन जाती है। अरविंद को मिलने वाला हर सुराग रहस्य को सुलझाने के बजाए और गहरा करता जाता है।

रमेश कदुमुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लक्ष चदलावड़ा और दिगंगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इनके साथ नोएल सीन, रवि प्रकाश, किरीती दामराजू, रवि वर्मा और चित्रम श्रीनू भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

रोमांच से भरपूर दृश्यों, चौंका देने वाले मोड़ों और लगातार बढ़ते सस्पेंस से सजी ‘चक्र’ दर्शकों को आखिर तक बाँधे रखने का वादा करती है। तो देखना न भूलें, ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस गुरुवार 18 जून को शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर। Ranu bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »