26 जून को ताजियों को सुपुर्देखाक करने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में कर्बला, ताजियों, जुलूस के मार्गो पर नगर निगम व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराये जाने के लिये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जुलूस के परंपरागत रूट व कर्बला पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते हुए मोहर्रम के जुलूस से पहले परंपरागत मार्ग गूलर रोड पंपिंग स्टेशन के समय को दी गई सड़क में पुलिया निर्माण कार्य को दिन-रात एक करके मोहर्रम से पहले पूर्ण करने की कड़ी हिदायत मौके पर जाकर अधीनस्थों को दी है।

शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मोहर्रम के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गूलर रोड से गुजरने वाले मोहर्रम के जुलूस के परंपरागत मार्ग पर सड़क खोदकर पुलिया निर्माण को देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल जलकल विभाग, निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार को बुलाकर दिन-रात एक करके 26 तारीख से पूर्व इस पुलिया का निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर अधीनस्थों को हिदायत दी कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त ने ऊपर कोट कोतवाली, जामा मस्जिद रोड, शमशाद मार्केट, जेल पुल, गूलर रोड देहलीगेट आदि मोहर्रम के परंपरागत रूट का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को 25 जून से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने व अधीनस्थों को मोहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखते हुये बेहतर इंतजाम जुलूस/ताजियों के लिये किये करने के निर्देश दिए।
5 सेक्टर व तैनात नोडल अधिकारी व टीम
नगर आयुक्त ने बताया कि मोहर्रम पर परम्परागत जुलूस/ताजियों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने के लिए 5 सेक्टर बनाये गए है। हर सेक्टर में 1 सेक्टर प्रभारी सहित 30 अधिकारी, 650 कर्मचारियों की 40 टीम बनाई गई है इसके साथ साथ मोहर्रम के परंपरागत जुलूस की व्यवस्थाओं के लिए 01 वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सेक्टर-01 थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत अमीन निशा, दोदपुर शमशाद मार्केट, एएमयू कैम्पस रोड, जमालपुर क्षेत्र में रखे जाने वाले ताजियों, जुलूस, अलम व मंजलिस के लिये नोडल अधिकारी तपस्या यादव सहायक नगर आयुक्त व सहयोगी टीम सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह अवर अभियंता अमित कुमार राजस्व निरीक्षक करनपाल सिंह एसएफआई अनिल सिंह जेई पथ प्रकाश अमित पाल को तैनात किया गया है।
सेक्टर-02 थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत केलानगर, जीवनगढ़, जौहराबाग, मेडीकल रोड आदि क्षेत्र में नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह उपनगर आयुक्त व सहयोगी टीम जेडएसओ रामानंद त्यागी सहायक अभियंता राजवीर सिंह कर अधीक्षक कुलदीप चौधरी एसएफआई के.के.सिंह एसएफआई योगेंद्र यादव को तैनात किया गया है।
सेक्टर-03 थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ऊपरकोट, टनटनपाड़ा, बाबरी मण्डी, हाथीपुल, बनी इस्राइलन, इमामबाड़ा, चौक बुन्दू खॅा आदि क्षेत्र का नोडल अधिकारी आशीष सेठ कर निर्धारण अधिकारी व सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह अवर अभियंता लाइट रोहित पांडे अवर अभियंता निर्माण जगबीर सिंह एसएफआई बिशन सिंह आरआई उपेंद्र वर्मा अवर अभियंता नरेंद्र कुमार सिंह पथ प्रकाश सुपरवाइजर विजय को तैनात किया गया है।
सेक्टर-04 थाना देहलीगेट व थाना रोरावर क्षेत्रान्तर्गत सराय मियॉ, देहलीगेट, चरखवालान, जंगलगढ़ी, शाहजमाल करबला क्षेत्र का नोडल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त व सहयोगी टीम एसएफआई रामजीलाल विशन सिंह प्रकाश सिंह राजस्व नीरीक्षक मयंक चौधरी पेयजल प्रभारी वशिष्ठ मौर्या को तैनात किया गया है
सेक्टर-05 थाना थाना बन्नादेवी अन्तर्गत गूलर रोड, जेल रोड, देहलीगेट रोड क्षेत्र का नोडल अधिकारी कर अधीक्षक बेचन प्रसाद व सहयोगी टीम अवर अभियन्ता जगवीर सिंह वर्कशॉप लिपिक अंकित सिंह एसएफआई रामजीलाल को तैनात किया गया है।
नगर आयुक्त ने बताया परंपरागत मोहर्रम के जुलूस के मार्ग पर ताजियों को लाने ले जाने में बाधक होर्डिंग बैनर क्रॉस बैनर व अतिक्रमण को हटाने व आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 5 टीमो को लगाया गया है
*नगर आयुक्त ने बताया मोहर्रम पर व्यवस्थाओं को समय से कराए जाने व करबला में पूरे एहतराम के साथ सफाई का विशेष अभियान चलाये जाने व ताजियों को दफ़नाने के लिए गड्ढा खोदने के लिए प्रभारी निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए है हाई मास्क लाइट व चरखवालान से करबला तक स्ट्रीट लाइट ठीक कराये जाने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश व करबला आने जाने वाले व ताजियों के जुलूस मार्गो पर पैचवर्क का जिम्मा मुख्य अभियन्ता व करबला, ताजियों के स्थल व जुलूस के मार्गो पर परम्परागत रूप से पेयजल टैंकर लगाने की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल को दी गयी है।