NEW English Version

समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा नगर निगम- नगर आयुक्त ने जनपद अलीगढ़ के माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास परियोजनाओं का दिया विस्तृत प्रस्तुतिकरण

माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तर प्रदेश एवं जनपद अलीगढ़ के माननीय प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी की अध्यक्षता में माननीय सांसद सतीश गौतम, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, माननीय महापौर प्रशान्त सिंघल,माननीय विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह माननीय विधायक कोल अनिल पाराशर, माननीय विधायक शहर श्रीमती मुक्ता राजा, माननीय विधायक छर्रा श्री रविंद्र पाल सिंह, माननीय विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, वीसी एडीए कुलदीप मीणा, सीडीओ योगेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टेट सभागार में आयोजित विकास कार्यो की आज आहुत समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अलीगढ़ प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नगर निगम अलीगढ़ की ओर से शहर में कराए जा रहे, पूर्ण हो चुके, निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित विकास कार्यों व परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। 

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त प्रभारी मंत्री महोदय को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप सभी माननीय जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा स्वच्छ सुंदर, सुरक्षित, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर अलीगढ़ की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। 

समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री महोदय व जनप्रतिनिधियों के समक्ष नगर आयुक्त ने शहर में लगभग 11 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट में से लगभग 6.88 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण व्यवस्था, नगर निगम द्वारा ₹57.20 करोड़ की लागत से इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 54.47 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, 29 करोड़ की लागत से अचल ताल के सुव्यवस्थित संचालन, रख-रखाव एवं विकास, 79.18 करोड़ की स्वीकृत लागत वाले कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, 1.15 करोड़ की लागत से फूड प्लाजा, ऐतिहासिक जवाहर पार्क के आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण, गांधी पार्क में ₹10 करोड़ की लागत से इमर्सिव रूम, कल्याण मंडप ₹4.70 करोड़, संविधान पार्क ₹1.49 करोड़, सिटीजन केयर सेंटर ₹1.78 करोड़ तथा पीएम श्री कंपोजिट स्कूल, एलमपुर ₹2.50 करोड़ की लागत, नगर निगम द्वारा 266 बड़े नलकूपों का ऑटोमेशन, 64000 स्ट्रीट लाइटों के ऑटोमेशन एवं ICCC से एकीकरण, के साथ साथ स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत ₹ 31.71 करोड़ की लागत से सूतमील चौराहे से नादा पुल तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना, सूतमील चौराहे से भांकरी तक 4.700 किलोमीटर मार्ग के चार-लेन चौड़ीकरण की परियोजना ₹67.75 करोड़ के बारे में विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया।

नगर आयुक्त ने माननीय प्रभारी मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (CM-GRIDS) के अंतर्गत अलीगढ़ में विभिन्न चरणों के स्वीकृत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है शहर में ₹450 करोड़ से अधिक की अनुमानित लागत से 2,500 से अधिक विकास कार्य प्रगति पर हैं।

नगर आयुक्त ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं की भी माननीय मंत्री जी को जानकारी देते हुए बताया कि

₹109.95 करोड़ की लागत से क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहा होते हुए जाफरी ड्रेन तक 6.69 किलोमीटर आरसीसी नाला निर्माण की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसकी शासन स्तर से स्वीकृति अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त ₹189.64 करोड़ की अर्बन फ्लड/जल प्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें 11 प्रमुख जलभराव क्षेत्रों में ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन, जाफरी नाले का निर्माण तथा विभिन्न वार्डों में 30 आरसीसी नालों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।

*प्रदेश का पहला ऐसा ICCC, जहां नगर सेवाओं की हो रही एकीकृत निगरानी*

नगर आयुक्त ने माननीय मंत्री को बताया कि कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में ₹20 करोड़ की लागत से उन्नत Integrated Command & Control Centre (ICCC) का संचालन किया जा रहा है। यहां कानून-व्यवस्था के साथ नगर निगम की विभिन्न सेवाओं की एकीकृत निगरानी की जा रही है। ICCC के माध्यम से स्ट्रीट लाइट, नलकूप, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, नागरिक शिकायतें, यातायात, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण तथा नगर निगम के वाहनों की निगरानी की जा रही है। शहर में 927 CCTV कैमरों के माध्यम से 24×7 निगरानी तथा 350 से अधिक फेस रिकॉग्निशन कैमरों के माध्यम से प्रमुख बाजारों एवं वेंडिंग जोन की मॉनिटरिंग की जा रही है।

भविष्य की ड्रेनेज व्यवस्था

नगर आयुक्त ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि शहर के प्रमुख ड्रेनों के पक्कीकरण एवं वेस्ट वाटर के शुद्धीकरण के लिए प्रथम चरण में लगभग 24.2 किलोमीटर लंबाई के अलीगढ़ एवं जाफरी नाले को शामिल करते हुए PPP मॉडल पर लगभग ₹1,530 करोड़ की सांकेतिक लागत की दीर्घकालिक परियोजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। परियोजना में सिंचाई विभाग, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के मध्य त्रिपक्षीय व्यवस्था तथा निजी निवेश के माध्यम से परियोजना के क्रियान्वयन की परिकल्पना की गई है।

नगर आयुक्त ने गौवंश की देखरेख के संबंध में बताया कि नगर निगम सीमा में कान्हा गौशाला एवं नंदी गौशाला में वर्तमान में क्रमशः 379 एवं 223 गौवंश की व्यवस्था है पर्याप्त शेड, चारा, पानी, पशु चिकित्सा, टीकाकरण, ईयर टैगिंग, CCTV एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ गौवंश संरक्षण के लिए नियमित अभियान संचालित किए जा रहे हैं व इसके अतिरिक्त 03 नवीन गौ संरक्षण केंद्रों का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट के संबंध में नगर आयुक्त ने माननीय मंत्री जी को बताया कि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से शहर के 11 प्रमुख चौराहों के सुधार हेतु Junction Improvement Programme तैयार किया गया है इसका उद्देश्य जाम से राहत पैदल यात्रियों की सुविधा व्यवस्थित पार्किंग तथा ऑटो-बस के लिए निर्धारित स्टॉपेज उपलब्ध कराना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »