वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत वाराणसी में सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया। उन्होंने कहा कि काशी दिव्यांग क्रिकेट के विकास का प्रमुख केंद्र बनेगी।
डॉ. निशंक ने कहा कि वाराणसी में पिछले दस वर्षों से दिव्यांग क्रिकेट को मिल रहा प्रोत्साहन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उचित अवसर और मंच मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। सेवा संकल्प ट्रॉफी जैसे आयोजन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने व समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह ने दिव्यांगजनों के विकास और सशक्तीकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया ने की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी के लिए पर्याप्त अवसर जरूरी हैं।
परिचय और टॉस कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह और विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में पद्मश्री सम्मानित श्री विमल जैन, राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, श्री रोशन द्विवेदी, श्री अखिलेश यादव, श्री प्रांजल अग्रहरि, शशि भूषण त्रिपाठी, रविकांत सिंह, शैलेश त्रिपाठी, संयोजक श्री वीरभद्र सिंह व मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत व आभार
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह किया। संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने किया। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों के प्रति जताया। सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच देना और समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
आज पहला मैच उत्तर प्रदेश एवं बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें बिहार की टीम ने टास जीत कर पहले फील्डिंग का निर्णय किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर कुल 119 रन बनाया, उत्तर प्रदेश की ओर से बैटिंग करते हुए ओमवीर ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान 19 गेंद खेल कर दिया उन्होंने 2 शानदार छक्के लगाए। बिहार की ओर से बाँलिंग करते हुए एमडी संजूर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए तथा अजय कुमार ने भी 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बिहार की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और मैच हार गयी। बिहार की ओर से बैटिंग करते हुए राजीव एवं अमित कुमार ने 17-17 रनों का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए ओमवीर ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच उड़ीसा व बंगाल के बीच डे नाईट मैच दूधिया प्रकाश में खेला गया। जिसमें बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उड़ीसा दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 10 विकेट खोकर 66 रन बनाएं उड़ीसा की ओर से नरेश ने 26 बाल खेल कर 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। बंगाल की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मुदसर खान ने 2.5 ओवरों में 8 रन देकर कर 6 विकेट लिया। जवाब में खेलते हुए बंगाल की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया बंगाल की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सुकुमार ने 18 गंदे खेलकर 4 चौकी और 2 छक्के की मदद से शानदार 38 रनों का योगदान दिया। उड़ीसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए योगेंद्र ने 2 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिए। मुदसर खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
वरुण सिंह ने मैच की शानदार कमेंट्री किया।
मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा तथा दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा शानदार ढंग से चौके छक्के लगाने तथा कैच पकड़ने पर तालियों से उनका उत्साह वर्धन दर्शकों द्वारा किया गया। डॉ. मनोज तिवारी