NEW English Version

खेल दिव्यांगजनों के जीवन के सभी आयाम में सहायक: मनसुख मांडवीया

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत वाराणसी में सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह व ट्रॉफी वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया जी ने कहा कि खेल दिव्यांगजनों को सर्वाधिक अवसर प्रदान करता है खेल के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होते हैं बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से भी उन्हें संबल प्राप्त होता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश सरकार की खेल मंत्री श्री गिरीश यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी भाजपा अशोक चौरसिया जी ने कहा कि काशी सदैव से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ योगदान देता रहा है भाजपा सरकार में यह अपने उन्नत स्थिति में है।

इस अवसर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में और भी बड़ी प्रतियोगिता काशी में कराई जाएगी जो सामाजिक सहभागिता की मिसाल होगी। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सभी स्तरों पर प्रयासरत है दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी आवश्यक होगा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने कहा कि काशी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच की आयोजन हेतु संगठन  प्रयासरत है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि काशी में यह आयोजन एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भविष्य में भी इस तरह के आयोजन सतत रूप से किए जाएंगे।

समारोह में एमएलसी श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह, स्वामी कृपानंद महाराज, अनिल शास्त्री, नवरत्न राठी, श्री विमल जैन, श्री रोशन द्विवेदी, श्री अखिलेश यादव, श्री प्रांजल अग्रहरि, शशि भूषण त्रिपाठी, रविकांत सिंह, शैलेश त्रिपाठी, संयोजक श्री वीरभद्र सिंह व मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी, गौतम जायसवाल, डॉ विजय यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ उत्तम ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ सिंह ने किया।

आखिरी लीग मैच उड़ीसा एवं विदर्भ के बीच खेला गया जिसमें विदर्भ दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्धन लिया पहले बैटिंग करते हुए विदर्भ की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन बनाया। विदर्भ की ओर से सुमन ठाकुर ने 16 गेंद खेलकर 3 छक्के की मदद से 26 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। उड़ीसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए किशोर ने 3 ओवर में 27 रन खर्च करके 3 विकेट लिए । जवाब में खेलने उतरी उड़ीसा की टीम 11.4 ओवर में 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। उड़ीसा की ओर से अशोक ने 1 चौके की मदद से सर्वाधिक 10 रनों का योगदान दिया। विदर्भ की ओर से आयुष तिवारी ने 3 ओवर में 6 रन खर्च करके 5 विकेट लिए और विदर्भ की टीम ने मैच को शानदार ढंग से जीत लिया। विदर्भ के खिलाड़ी आयुष तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

फाइनल मैच उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया। उत्तर प्रदेश की टीम 18.5 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से ओमवीर ने 42 गेंद खेलकर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया। पश्चिम बंगाल की ओर से परनव आरव, देवाशीष व मुदस्सर ने गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलते हुए पश्चिम बंगाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.4 ओवर में 2 विकेट होकर मैच जीत लिया। पश्चिम बंगाल की ओर से महेश साव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रनों का शानदार योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए महताब ने 2 ओवर में 13 रन खर्च करके 2 विकेट लिए। पश्चिम बंगाल के महेश साव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ओमवीर को बेस्ट बैट्समैन व  मैन ऑफ़ द सीरीज, पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी मुदस्सर को बेस्ट बॉलर तथा उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जेपी सिंह को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। सभी मैच के मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता और उपविजेता तथा शामिल अन्य चारों टीमों को नगद धनराशि एवं मेडल प्रदान किया गया। अमूल्य उपाध्याय एवं वरुण ने शानदार कमेंट्री किया। डॉ. मनोज तिवारी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »