NEW English Version

समाजहितैषी पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ “पत्रकार रत्न” से सम्मानित

बिलासपुर। माँ महामाया साहित्यिक संस्थान, बिलासपुर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय साझा संकलन ‘राष्ट्रपुरुष अटल जी और मोदी जी’ के पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ को उनकी समाजहितैषी एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथियों ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके पत्रकारिता योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं। जमुना प्रसाद महाविद्यालय, राजीव गांधी चौक, बिलासपुर में आयोजित इस समारोह में साझा संकलन को दो युगपुरुषों के विचारों, राष्ट्रवाद और साहित्यिक चेतना का संगम बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की वाणी में कविता और संवेदनशीलता थी, वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की नई विकासगाथा लिखी जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेयी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विदुषी साहित्यकार एवं पद्मश्री हास्य-व्यंग्य कवि सुरेंद्र दुबे की पत्नी शशि किरण दुबे, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य निराला जी तथा भाजपा नेत्री स्मृति जैन एवं सीमा जी शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राघवेंद्र दुबे ने की। आयोजन में माँ महामाया साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष भूपेन्द्र श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष मनोज पटेल सहित साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति रही। समारोह ने साहित्य, राष्ट्रचिंतन और समाज के प्रति उत्तरदायी पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया। समारोह में उपस्थित कवि साहित्यकारों द्वारा सुमधुर कविता पाठ भी की गई। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »