NEW English Version

नगर निगम ने धौरा माफ़ी में ₹2729136 के बकायेदार पर की तालाबंदी की कार्रवाई

वार्ड 79 में बड़े बकायेदार पर नगर निगम ने सुबह सवेरे लगाई सील- चस्पा किया नोटिस

नगर निगम संपत्ति कर वसूली में वृद्धि को लेकर निरंतर प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध तालाबंदी की कार्रवाई नगर निगम द्वारा अपने हर ज़ोन में रोज़ाना की जा रही है। शुक्रवार को नगर निगम ने ज़ोन 1 के वार्ड 79 धौरा माफ़ी में सीलिंग की कार्रवाई को किया।

कार्रवाई का विवरण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शुक्रवार को ज़ोन-1 में ज़ोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में प्रभारी कर अधीक्षक उपेंद्र वर्मा व अन्य की देख रेख में वार्ड 79 में एक अपार्टमेंट के 4 फ्लैट्स जोकि नगर निगम अभिलेख में लाडले दर्शन नाम की सम्पति से दर्ज है, के विरुद्ध सीलिंग कार्रवाई की गई।कार्रवाई में धौरा माफी में उक्त सम्पति कर के बड़े बकायेदार के विरुद्ध कार्रवाई में लगभग आधा दर्जन फ्लैट्स पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। नगर निगम अभिलेखों में दर्ज इस संपत्ति पर नगर निगम संपत्ति कर का लगभग 27 लाख 29 हजार 136 रुपया बकाया है कई नोटिस और सार्वजनिक सूचना के बावजूद भी इनके द्वारा संपत्ति कर जमा नहीं किया गया। शुक्रवार को मौके पर नगर निगम संपत्ति टीम ने प्रॉपर्टी संख्या 79/3114, 79/3119, 79/3128, 79/3134 व अन्य पर तालाबंदी करते हुए सीलिंग नोटिस को चस्पा कर दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम संपत्ति कर वसूली को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूलने के लिए निरंतर प्रयासरत है सभी उपभोक्ताओं से अपील है नगर निगम देयकों का समय से भुगतान करें क्योंकि नगर निगम के संपत्ति कर का सीधा संबंध शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार विकास कार्यों तथा मूलभूत सेवाओं की गुणवत्ता से है शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सम्पति कर वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा  बड़े बकायेदारों को चाहिए कि वे अपनी बकाया गृहकर एवं संपत्ति कर की धनराशि समय से जमा कर नगर निगम के विकास कार्यों में अपना सहयोग करें। अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »