NEW English Version

समीप कंग द्वारा निर्देशित, बिन्नू ढिल्लों द्वारा अभिनीत, ‘गोलगप्पे’  रिलीज़

  2022 में ‘किस्मत 2’, ‘मैं वियाह नहीं कराना तेरे नाल’, फुफ्फड़ जी’ और कई अन्य फिल्मों की सफलता के साथ, ज़ी स्टूडियोस पंजाबी फिल्म उद्योग में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म गोलगप्पे’ के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। इस फरवरी, लोहड़ी के शुभ अवसर पर, मीडिया समूह ने आगामी पंजाबी फिल्म ‘गोलगप्पे’ के रिलीज होने की तारीख की घोषणा कर दी है। 

समीप कंग द्वारा निर्देशित फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज़ हो गई और ज़ी स्टूडियोस द्वारा ट्रिफ्लिक्स एंटरटेनमेंट एलएलपी, सोहम रॉकस्टार प्राइवेट लिमिटेड और जान्हवी प्रोडक्शंस के सहयोग से निर्मित की गई है।यह फिल्म तीन सुनहरे दिल वाले किरदारों पर आधारित है, जो शॉर्टकट के जरिए पैसे कमाने की एक अनोखी योजना बनाते हैं, लेकिन मुसीबत में पड़ जाते हैं। बिन्नू ढिल्लों, रजत बेदी, बी.एन.  शर्मा, नवनीत ढिल्लों, इहाना ढिल्लों, दिलावर सिद्धू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक समीप कंग पहले ही ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘वधाईयां जी वधाईयां’, ‘लकी दी अनलकी स्टोरी’ और कई अन्य फिल्मों के साथ अपना जादू चला चुके हैं।  दिलचस्प बात यह है कि समीप कंग गोलगप्पे’ फिल्म में 5वीं बार बिन्नू ढिल्लों के साथ फिर से नजर आएंगे।

प्रस्तुति: मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »