NEW English Version

जमालपुर नाले के अवैध अतिक्रमण पर गरज़ा नगर निगम का बुलडोजर-लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा अवैध अतिक्रमण हुए ध्वस्त

जमालपुर नाले रोड पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम व पिछले दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा जमालपुर नाले व आस पास के क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षदो व नागरिकों द्वारा नगर निगम से पैमाइश के उपरांत जमालपुर नाले के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी। मौके पर ही नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद व नागरिकों को आश्वस्त किया कि जल्द नगर निगम द्वारा जमालपुर नाले के ऊपर व आसपास जो भी अतिक्रमण है उसकी पैमाइश के बाद हटवाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने जमालपुर नाले के अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए तत्काल अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को दिए।

नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति विभाग, प्रवर्तन विभाग व पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम जेसीबी की मदद से नाले के ऊपर व आस पास अवैध अतिक्रमण करने वाले लगभग 20 से 21 भवनों के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की गई। 

इस बड़ी कार्रवाई से बीते दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के मौके पर निरीक्षण करने के उपरांत दिए गए निर्देशों पर नगर निगम संपत्ति विभाग को नाले की पैमाइश के बाद अवैध अतिक्रमण करने वाले लगभग 20 से 21 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया था। इस नोटिस के माध्यम से नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी परंतु निर्धारित अवधि के उपरांत भी इन लोगों ने अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिस पर नगर निगम द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ द्वारा जमालपुर क्षेत्र में ट्रैफिक और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के दृष्टिगत जमालपुर नाले पर लगभग 20 से 22 अवैध अतिक्रमण नगर निगम संपत्ति विभाग द्वारा चिन्हित किए गए थे जिनको पूर्व में कई नोटिस देने के बावजूद भी इनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है अगर दोबारा अतिक्रमण करने की सूचना प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »