NEW English Version

धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

सामूहिक रक्तदान अभियान द्वारा 100 नर्सों ने रक्तदान के महत्व का संदेश दिया

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नारायणा हेल्थ की शाखा धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की 100 नर्सों ने रक्तदान कर समाज में  नया संदेश दिया। कोविड-19 जैसी वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के साथ रोगियों की निस्वार्थ सेवा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य बनाते हुए इन नर्सों ने इस विशेष दिन को निस्वार्थ भावना के साथ मनाया। डीएनएसएच की नर्सिंग टीम ने इस वर्ष की थीम – ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य’ को ध्यान में रखते हुए सामूहिक रक्तदान अभियान का आयोजन किया। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई को दुनिया भर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद (आईसीएन) द्वारा इस वर्ष भी पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया, आईसीएन नर्सों के अमूल्य योगदान को पहचानने और उसकी सराहना करने के लिए वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर नवीन शर्मा  ने नर्सों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि, इस वर्ष नर्सों द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान करने के महान कार्य के माध्यम से हमारी नर्सों ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह हमेशा से सेवा भावना में सबसे आगे रहती हैं। इस साल की थीम “हमारी “नर्सें, हमारा भविष्य” को सार्थक सिद्ध करते हुए नर्सों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, उनके इस निस्वार्थ भावना और उनके योगदान को आज समाज भी एक संदेश के रूप में स्वीकार कर रहा है।

धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल नर्सों के इस अमूल्य योगदान को देखते हुए उनके कल्याण एवं प्रशिक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा कि अस्पताल मरीजों की देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नर्सों के महत्व को हमेशा से सराहता आ रहा है और उनके योगदान का सम्मान भी करता है।

रक्तदान के बाद नर्सों ने समाज में अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया और लोगों को भी सेवा भावना के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। “मुझे आपके अलावा कुछ भी परवाह नहीं है” के नारे के साथ समाज में नर्सों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान करने का उनका निर्णय उनकी दयालु भावना हमेशा से समाज के लिए एक नया संदेश देने का कार्य करती रहेगी। 

इस अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों एवं अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की व उनका आभार व्यक्त किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »