NEW English Version

संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी में संजना यादव कक्षा 12 वीं एवं रोहन सिंह कक्षा 10 वीं में रहे अव्वल ……………..

वाराणसी: अपनी प्रतिभा को सिद्ध करते हुए संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ के विद्यार्थियों ने पुनः अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी0बी0एस0ई0 कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कला वर्ग की छात्रा संजना यादव ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रशान्त सिंह ने 97 प्रतिशत तथा सृष्टि सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विज्ञान वर्ग में आदित्य कुमार सिंह एवं आयुष्मान सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक तथा निखिल शुक्ला ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।वाणिज्य वर्ग में छवि सेठ ने सर्वोच्च 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कई विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। कुल 89 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा दस से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।

कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में रोहन सिंह ने  सर्वोच्च 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, वहीं कृति सिंह एवं शाश्वत चौबे ने 96 प्रतिशत अंको के साथ सफलता प्राप्त की ।कक्षा 10 में  100 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया तथा क़रीब 25विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 

संस्था सचिव  राहुल सिंह एवं निदेशिका डॉ0 वंदना सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ0 नीलम सिंह ने शुभ कामना के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »