NEW English Version

हमारे दिन प्रतिदिन की गतिविधियों का हिस्सा हैं और वे भी हमें फिट रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

उचित भोजन और स्वास्थ्य केन्द्रों में गुणवत्ता समय बिताने से ही केवल स्वस्थ और सक्रिय नहीं रहा जा सकता हैं। कई छोटी बातें हैं जो हमारे दिन प्रतिदिन की गतिविधियों का हिस्सा हैं और वे भी हमें फिट रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हर 3 में से एक व्यक्ति आज लाइफस्टाइल बीमारियों के खतरों का सामना कर रहा जिससे बैक पेन, माइग्रेन, घुटने के दर्द, स्पाइनल की समस्या होना सामान्य हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में कुछ गंभीर समस्याएं काम कर रहे लोगों के बीच काफी मात्रा में देखी जा रही है, उनमें कार्पल टनल सिंड्रोम और स्लिप डिस्क की समस्या आम है।
क्या कभी आपने सोचा है कि हम इन समस्याओं से क्यों ग्रस्त हो रहे हैं? क्या इसके निश्चित कारण के बारे में कभी आपने कभी सोचा है? प्रमुख कारणों में से एक कारण है हमारे काम करने की जगह, वे जगह जहाँ हम अधिकतम घंटें, दिनों और हमारे जीवन के कई साल बिताते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने आपको काम, फैशन, लुक और सामाजिक गतिविधियों के मुताबिक कितने भी बेहतर क्यों ना बना लें लेकिन अगर आप अंदर से फिट नहीं है, तो उपर्युक्त में से किसी में भी आप अपना बेस्ट कभी नहीं दे पाएगें.
इन दिनों हर तरह के उम्र के लोगों में न्यूरो स्पाइनल से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो गई है. 20 की आयु के समूह के लोगों में स्लिप डिस्क, लॉ बेक पेन और सरवाइकल की बहुमत समस्याएं देखी जा रही है। स्लिप डिस्क की समस्या विभिन्न कारणों की वजह हो सकती हैं। स्लिप डिस्क दैनिक दिनचर्या में कुछ नियमित और आम गतिविधियों करते समय भी हो सकता है जैसे नींद के दौरान करवटे लेते समय, लंबे समय तक ड्राइविंग करने से, ऑफिस में लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठे रहने से इत्यादि।
सबसे पहले यह जरूरी हो जाता है कि आप नियमित रूप से अपने छोटी सी छोटी क्रियाओं को जांचे की आप क्या करते है और कैसे करते है? निम्न लक्षण है जिससे इस बात का पता चलता है कि आप भी इस समस्या से ग्रस्त हैं जैसे अकड़न, लगातार पीठ दर्द रहना जोकि रात को सोते समय काफी बढ़ जाता है, पैरों और तलवों में सुन्नपन रहना, मासं-पेशियों में खिचांव रहना, ज्यादा चलने पर कमजोरी लगना, सर और कंधों पर दर्द रहना। यदि आप इस तरह के लक्षणों के शिकार हो रहे है तो हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे है जिसे आप अपने दिनचर्या में कभी भी कहीं भी कर सकते है और फिट और हल्का महसुस कर सकते है।
सबसे महत्वपूर्ण बात, एक हार्ड वर्क स्टेशन के अंतगर्त घुटने के दर्द, खराब नेत्र दृष्टि, लगातार सिर दर्द, पीठ में मरोड़ और गर्दन आदि में समस्याएं बहुत बढ़ जाती है. तो आप सुनिश्चित कर लें कि आप जहां लंबे समय तक वक्त बिताने जा रहे है वे यकीनन आपके लिए सही है. पैरों को आराम दें चूंकि कूल्हों के साथ घुटनों के स्तर को उठाना होता है. आपके कार्यालय की कुर्सी इस तरह के आकार की होनी चाहिए जिसका निचला हिस्सा आपकी पीठ के निचले हिस्से को सर्पोट दें. कंप्यूटर स्क्रीन की ऊंचाई और आपमें समानांतर होना चाहिए. कुर्सी समायोजित नहीं किया जा सकती हो तो अपनी स्क्रीन की ऊंचाई में संशोधन करने के लिए एक स्टैंड या किताबों का उपयोग करें.
हर एक या दो घंटे के बाद कोशिश करें कि ऑफिस में चक्कर लगाए, यदि पर्याप्त जगह न हो तो कार्यालय में बाहर एक चक्कर लगाने के लिए जाना चाहिए और यदि आप किसी को भी नहीं देख रहे हो तो फिर कुछ सेकंड के लिए अपने हाथ और शरीर को फैलाकर अगड़ाई लेने का प्रयास करें. ऐसा करने के लिए शर्मिदा ना हो. यह आपके स्वास्थ्य का सवाल है. आप दूसरों के लिए एक उदाहरण साबित भी हो सकते है.
अचानक लोअर बेक पेन होने का एक सामान्य कारण है गलत तरीके से झुकने की स्थिति इसलिए आप हमेशा ध्यान रखें कि जमीन पर कुछ भी उठाने के लिए सीधे यानी एकदम से ना झुकें. हमेशा ऐसी स्थिति का पालन करें जिसमें पहले झुककर अपने घुटनों पर बैठो फिर ऑब्जेक्ट उठाऐ।
संतुलित आहार का सेवन भी आपके स्वास्थ्य समस्याओं सेे दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ और पत्तेदार सब्जियों का उपभोग करें. जो आपको हमेशा ताजा और सक्रिय रखता है इसलिए यदि आप लंबे समय तक काम करने वालों में से है तो हल्का नाश्ते के रूप में आप हमेशा ताजा फल, जूस और नरियल पानी जैसी चीजों को चुनें. तला और मोटा करने वाले पदार्थो को नजरांदाज करें और कम चर्बी वाले पदार्थ के विकल्प को चुनें जैसे सलाद और ओटस आदि.

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »