NEW English Version

04 जन शिकायतों पर अपर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक का नगर निगम स्वागत करता है नागरिकों के सुझाव व समस्या नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए निरंतर प्रयासरत है:- नगरायुक्त अमित आसेरी 

अलीगढ़  : जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन नगरायुक्त कक्ष में अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई मे मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद,सुश्री पूजा श्रीवास्तव को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना व मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

*”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव के समक्ष शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने गली मे स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के संबंध मे,फूल सिंह ने नाली एवं सड़क निर्माण के संबंध में,टीकम सिंह ने नालियों की सफाई कराने के संबंध में ,राजेन्द्र कुमार ने दूषित गंदा बदबूदार पानी आने के संबंध में सम्बन्ध मे समस्याएं बतायी l जनसुनवाई में आयी 04 शिकायतों पर अपर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया।

अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »