NEW English Version

युवा महापौर और नगर आयुक्त की जोड़ी बदलेगी शहर की सूरते हाल-जन सहभागिता से अलीगढ़ बनेगा ग्रीन अलीगढ़ क्लीन अलीगढ़

अलीगढ़ : महापौर प्रशांत सिंघल ने जवाहर भवन स्थित अपने कार्यालय में पहुंचकर नगर आयुक्त अमित आसेरी व अपनी माता श्रीमती सुनीता सिंघल पत्नी पूजा सिंघल मेघा सिंघल निशांत अंकुर एवं बहन निशा अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। महापौर ने अपने पहले ही दिन जन सहभागिता को बेहद महत्वपूर्ण बताया और जन सहभागिता से ही अलीगढ़ को ग्रीन अलीगढ़ क्लीन  अलीगढ़ बनाने का संकल्प लिया। महापौर ने इसी उद्देश्य के साथ विकास कार्यों व शासन की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को अपना पहला उद्देश्य बनाया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था व  तंग गलियों से जल्द से जल्द कूड़ा उठाने को प्रभावी बनाने के लिए शासन द्वारा अवमुक्त धनराशि से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ₹ 88.00 लाख से क्रय किए गए 4 रोबोट वाहनों की सौगात को नगर आयुक्त संग विधिवत नारियल फोड़कर शहरवासियों को सौपा।

*महापौर ने अपने पहले ही दिन नगर आयुक्त के साथ नगर निगम जन्म मृत्यु काउंटर हाउस टैक्स काउंटर सिंगल विंडो नगर निगम सेवाभवन के सभी तलो व विभागों को देखा। महापौर ने पटल पर मौजूद कार्मिकों को अपने पटेल की साफ-सफाई अपने घर की भांति रखने की सीख दी तो वही नगर आयुक्त ने महापौर को विस्तार से जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को ऑनलाइन और पब्लिक की सहूलियत के लिए सिंगल विंडो अलग-अलग जन्म मृत्यु आवेदन के लिए अलग-अलग काउंटर ऑनलाइन टैक्सेशन, पब्लिक की जन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के साथ-साथ मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग महाप्रबंधक जल लेखा विभाग मुख्य अभियंता संपत्ति विभाग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी*

सेवा भवन में निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी मिलने पर महापौर ने सभी शौचालयों में सफाई के बेहतर इंतजाम और साबुन तोलिया अनिवार्य रखने के निर्देश दिए साथ ही साथ महापौर ने नगर निगम व स्मार्ट सिटी अंतर्गत जहां जहां पर भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वहां पर पब्लिक की सहूलियत के लिए बैरीकेट्स तत्काल लगाए जाएं और बैरिकेट्स को वार्ड मेंबर द्वारा चेक किया जाए *महापौर ने कहा नागरिकों की सुरक्षा भी मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है इसलिए जहां जहां पर भी अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा सड़के खोदी गयी गई है अथवा निर्माण हो रहा है वहां पर सुरक्षा के लिए चारों ओर से बैरिकेट्स और संकेतांक तत्काल लगाए जाएं*

महापौर नालों की सफाई वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कराने, जल निकासी का रोड मैप तैयार करने, बढ़े हुए हाउस टैक्स की मानक और नियमों को देखने के बाद व्यवस्था में सुधार लाने पब्लिक की सहूलियत के लिए 4 जोन में ऑनलाइन टैक्सेशन मशीन लगाने के भी निर्देश दिए

माननीय प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री रूफटॉप सोलर प्लांट योजना और उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के तहत  नगर आयुक्त अमित आसेरी के सार्थक प्रयास, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और नगरीय क्षेत्र में इलेक्ट्रिक एनर्जी को बचाने के उद्देश्य व सार्थक प्रयास से  सेवा भवन बिल्डिंग पर ₹ 24 लाख की लागत से बने रूफटॉप सोलर पैनल का महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। रूफ टॉप सोलर प्लांट चालू होते ही अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निकाय बन गया जहां पर इलेक्ट्रिक एनर्जी को सेव करने के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित है इस उपलब्धि पर महापौर ने नगर आयुक्त अमित आसेरी के प्रयास को सराहा व बधाई दी

महापौर के पहले दिन कार्यभार ग्रहण करने और नगर निगम सेवा भवन में पधारने पर कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल पूर्व अध्यक्ष रॉबिन महामंत्री विजय गुप्ता सफाई यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी नगर निगम वर्कशॉप ड्राइवर संघ के पूर्व अध्यक्ष शेखर जीवन महामंत्री उदय सिंह पूर्व महामंत्री संजय करोति सहित अनेकों कर्मचारियों ने भव्य स्वागत व सम्मान किया।

महापौर पहले दिन कार्यभार ग्रहण करने और निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अमित आसेरी, मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी मनोज कुमार प्रभात सीटीओ विनय राय एई लक्षण सिंह, स्टेनो कौशल नाजिर संजय सक्सेना, पीआरओ अहसान रब स्टेनो सतीश आदि साथ थे। अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »