NEW English Version

भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त

नया पड़ाव ले चुका है नया मोड़, डबल मज़ा और एक नई शैतान की एंट्री के साथ शुरू हुआ बालवीर लेवल 2 डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी के चहेते शो, बालवीर के पहले लेवल ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियाँ बटोरीं। इससे प्रेरित होकर चैनल ने अब दर्शकों के लिए बालवीर के दूसरे लेवल की पेशकश की है, जो सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे से टेलीविज़न पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के चाइल्ड सुपरहीरो की कहानी, अपने दिलचस्प किरदारों, बेहतरीन स्टोरी लाइन व सुपरहिट एक्शन के माध्यम से बच्चों के साथ ही साथ बड़ों को भी मनोरंजित कर रही है।

लेवल 1 में देखा गया था कि बालवीर कैसे बुरी शक्तियों वाली भयंकर परी का विनाश करने में सफल रहता है। लेकिन लेवल 2 भी अपने साथ कुछ कम गुत्थियाँ लेकर नहीं आ रहा है, जिसने शो के लिए दर्शकों की दिलचस्पी और भी अधिक बढ़ा दी है। इस बार बालवीर के पास दोगुनी चुनौतियाँ होंगी, जिसमें रोड़ा बनकर आ रही है बवंडर परी, जो अभी-अभी जादुई बोतल की कैद से आज़ाद हुई है।

इस नए पड़ाव में जहाँ एक तरफ नई शैतान की दस्तक देखने को मिलेगी, वहीं डबल मज़ा भी दर्शकों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, क्योंकि भयंकर परी का भले ही विनाश हो गया है, लेकिन उसकी छड़ी बालवीर के दुश्मन मोंटू के हाथ लग गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जहाँ एक तरफ बालवीर मानव और मेहर की मदद के लिए समर्पित हैं, वहीं मोंटू उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। लेकिन फिर भी बालवीर मोंटू को सबक सिखाकर उसकी गलतियों का एहसास कराने की पूरी कोशिश करता है। भयंकर परी की इस छड़ी का उपयोग करके मोंटू का और भी बुरा रूप देखने को मिलेगा।

यह देखना वास्तव में दिलचस्प होगा कि हमेशा मेहर और मानव की परेशानी की सबसे बड़ी वजह मोंटू के हाथ जब भयंकर परी की छड़ी लगेगी, जो कि दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है, तो आखिर क्या होगा? मोंटू, मेहर और मानव के खिलाफ इस छड़ी का दुरुपयोग किस तरह करेगा? इसका जवाब शो देखने के बाद ही मिल सकेगा।

एक तरफ बवंडर परी के धरती पर कदम रखने से पूरा परिलोक चिंता में है, क्योंकि बवंडर परी परिलोक में हमला करने वाली है। ऊपर से मोंटू को भयंकर परी की जादुई छड़ी का मिल जाना बालवीर के लिए दोहरी मुसीबत बन खड़ी हुई है। बालवीर कम से कम भयंकर परी को रोकने में सक्षम था, लेकिन बवंडर परी उससे भी अधिक खतरनाक है, वह कभी न खत्म होने वाले बवंडर की तरह है, जो बालवीर के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।

प्रत्येक एपिसोड में यह देखना दिलचस्प व रोमांचक होगा कि बालवीर खलनायकों को कैसे हराता है। बालवीर को परी लोक की परियों द्वारा महाशक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। लेकिन पृथ्वी पर बच्चों के विनाश के पीछे एक दुष्ट परी हावी है और पृथ्वी पर मानवता की रक्षा व बच्चों के संरक्षण के लिए, बालवीर को उसके खिलाफ खड़ा होना पड़ता है और धरती और मानव जाति की भलाई के लिए लड़ना पड़ता है।

इस शो को सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे द क्यू टीवी पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। तो मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखना न भूलें बालवीर लेवल 2, सिर्फ और सिर्फ द क्यू टीवी पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »